सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Parineeti Chopra शादी के बाद पहली बार रैंप पर उतरीं,लोगों ने किया जमकर Troll, कहा- ‘ये सिंदूर बस चार दिन ही दिखेगा’

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

शादी के बाद पहली बार रैंप पर उतरीं Parineeti Chopra को लोगों ने किया जमकर Troll, कहा- ‘ये सिंदूर बस चार दिन ही दिखेगा’

 

Parineeti Chopra walks the ramp at Lakme Fashion Week 2023 शादी के बाद पहली बार रैंप पर उतरीं Parineeti Chopra को लोगों ने किया जमकर Troll,  कहा- 'ये सिंदूर बस चार दिन ही दिखेगा'

शादी के बाद पहली बार बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा रैंप वॉक करती हुई नजर आईं. हाल ही में एक्ट्रेस ने लैक्मे फैशन वीक में हिस्सा लिया जहां वह छा गईं.

इन दिनों ‘लैक्मे फैशन वीक 2023’ में सितारों का मेला देखने को मिल रहा है. वहीं अब इस फैशन शो का हिस्सा बी टाउन की नई नवेली दुल्हन परिणीति चोपड़ा बनी हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने ‘लैक्मे फैशन वीक’ में रैंप वॉक किया और एक बार फिर अपने खूबसूरत लुक के लिए छा गईं.

शादी के बाद पहली बार रैंप वॉक पर उतरीं परिणीति चोपड़ा

Advertisement

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस के रैंप वॉक के कई सारे वीडियोज सामने आए हैं, जहां उनके लुक की जमकर तारीफ हो रही है. शादी के बाद यह पहली बार है, जब परिणीति किसी फैशन शो में नजर आई हैं. पेस्टल कलर की साड़ी, गले में हार, मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ा पहने एक्ट्रेस ने अपनी अदाओं से सभी का दिल चुरा लिया.

लोगों ने जमकर किया ट्रोल

लेकिन शायद कुछ लोगों को एक्ट्रेस का यह लुक पसंद नहीं आया. वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है. एक तरफ जहां कई लोगों के परिणीति के इस लुक की तारीफ कर रहे हैं, तो कई ऐसे भी यूजर्स हैं जो परिणीति को उनके लुक के लिए ट्रोल कर रहे हैं. किसी एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि ‘ये सिंदूर बस चार दिन का है..’ किसी अन्य यूजर ने लिखा कि ‘इनकी शादी को अभी बस कुछ ही दिन हुए हैं और ये इतनी मोटी हो गई है…’

बता दें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने उदयपुर के लीला पैलेस में करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में शादी रचाई थी. दोनों ने 24 सितंबर को सात फेरे लिए थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *