सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Parikrama Restaurant Fire: दिल्ली के मशहूर परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग, किचन के ऑयल फ्रायर से उठा धुआं, सभी लोग सुरक्षित

3 मिनट पढ़ें

Parikrama Restaurant Fire: दिल्ली के मशहूर परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग, किचन के ऑयल फ्रायर से उठा धुआं, सभी लोग सुरक्षित

दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के कनॉट प्लेस स्थित मशहूर परिक्रमा रेस्टोरेंट में सोमवार दोपहर अचानक आग लगने से कुछ देर के लिए अफरातफरी मच गई। 24वीं मंजिल पर स्थित इस प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट के किचन में आग लगने की सूचना मिलते ही पूरे भवन को एहतियातन खाली करा लिया गया। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और इस घटना में किसी के घायल होने या किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के अनुसार दोपहर करीब 3 बजकर 40 मिनट पर फायर कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि कनॉट प्लेस स्थित परिक्रमा रेस्टोरेंट के किचन में आग लग गई है। सूचना मिलते ही नजदीकी फायर स्टेशन से कई दमकल गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया। ऊंची इमारत को देखते हुए स्काई लिफ्ट की भी व्यवस्था की गई, ताकि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

आग लगते ही रेस्टोरेंट और इमारत में मौजूद लोगों के बीच कुछ समय के लिए दहशत का माहौल बन गया। चूंकि परिक्रमा रेस्टोरेंट इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर स्थित है, इसलिए सुरक्षा के लिहाज से तत्काल सभी लोगों को बाहर निकालने का निर्णय लिया गया। उस समय रेस्टोरेंट में करीब दो दर्जन लोग मौजूद थे, जिन्हें सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।

दमकल विभाग के अधिकारी मुकेश वर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण किचन में लगे ऑयल फ्रायर में आग लगना सामने आया है। दमकल कर्मियों ने तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया, जिससे आग रेस्टोरेंट के अन्य हिस्सों या पूरी इमारत में फैलने से रोक दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर पूरी इमारत को खाली कराया गया था। धुआं पूरी तरह साफ होने और सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ही भवन को दोबारा खोला जाएगा। घटना के बाद दमकल विभाग ने रेस्टोरेंट और भवन की सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया।

इस घटना में किसी भी व्यक्ति के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है। समय पर राहत और बचाव कार्य शुरू होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल दमकल विभाग आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच कर रहा है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *