सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

माता-पिता को भरोसा, जल्द देश के लिए खेलेगा बेटा, भगवान श्री कृष्ण के बहुत बड़े भक्त हैं मयंक यादव

2 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

माता-पिता को भरोसा, जल्द देश के लिए खेलेगा बेटा, भगवान श्री कृष्ण के बहुत बड़े भक्त हैं मयंक यादव

युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव के माता-पिता को पूरा भरोसा है कि उनका बेटा जरूर आगे तक जाएगा. धारदार गेंदबाजी से क्रिकेट जगत में भूचाल ला चुके हैं मयंक.

इंडियन प्रीमियर लीग के 17वें सीजन में अभी 20 मैच भी नहीं हुए हैं, लेकिन लीग को कई नए और उभरते हुए स्टार मिल चुके हैं. इन्हीं में से एक नाम लखनऊ सुपर जायंट्स के 21 वर्षीय खिलाड़ी मयंक यादव का है, जिन्होंने अपनी हवा को चीरती हुई गेंदों से क्रिकेट जगत में भूचाल ला दिया है. 156.7 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद कर उन्होंने ब्रेट ली, डेल स्टेन से लेकर शोएब अख्तर और इयान बिशप जैसे महान खिलाड़ियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है. ऐसे में उन्हें भारतीय टीम में जगह मिलने की अटकलें तेज होने लगी हैं. मगर उनके पिता अटकलों पर ध्यान नहीं दे रहे क्योंकि वो आश्वस्त हैं कि उनका बेटा भारत के लिए जरूर खेलेगा.

मयंक यादव के पिता को पूरा भरोसा

Advertisement

हाल ही में आजतक से बात करते हुए मयंक यादव की मां, ममता यादव ने कहा, “मैं इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हूं. मैं उम्मीद करती हूं कि मयंक जल्द भारत के लिए डेब्यू करें और अच्छा प्रदर्शन कर पाएं. लेकिन मुझसे ज्यादा उसके पापा को बहुत ज्यादा भरोसा है. अभी लोग कह रहे हैं कि मयंक को भारत के लिए खेलना चाहिए. पिछले 2 साल से उसके पिता कह रहे हैं कि अगर मयंक चोटिल ना हुआ होता तो टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम में खेल रहा होता.”

श्री कृष्ण के भक्त हैं मयंक

मयंक की मां ने आगे बताते हुए कहा, “हम बहुत खुश हैं कि वो अच्छा खेल रहा है और लोग उसके बारे में बात कर रहे हैं. मयंक बहुत प्रतिभाशाली क्रिकेटर है और लोगों को अभी उसका और अच्छा प्रदर्शन देखने को मिलेगा. मयंक 2 साल पहले शाकाहारी बन गया था क्योंकि वो भगवान श्री कृष्ण को बहुत मानता है. मुझे भरोसा है कि वो एक दिन भारत के लिए जरूर खेलेगा.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *