सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी के बीच पप्पू यादव ने सलमान खान को किया फोन, क्या हुई बात?

2 मिनट पढ़ें
लॉरेंस बिश्नोई गैंग

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी के बीच पप्पू यादव ने सलमान खान को किया फोन, क्या हुई बात?

Pappu Yadav On Salman Khan: बिहार के पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की मुंबई में फिल्म अभिनेता सलमान खान से मुलाकात नहीं हो पाई. सांसद ने खुद इसकी जानकारी दी. हालांकि उन्होंने फिल्म अभिनेता से फोन पर लंबी बातचीत की. सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली धमकी के बीच पप्पू यादव उनसे मिलना चाहते थे.

सांसद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ”मुंबई से लौट रहा हूं. शहर से दूर शूटिंग में व्यस्त होने के कारण फिल्म अभिनेता सलमान खान जी से मुलाकात नहीं हो पाई. उन्हें भी आश्वस्त करना चाहता था मैं हूं ना. उनसे फोन पर लंबी बात हुई,वह निडर निर्भीक हैं. अपना काम और इंसानियत को पहली प्राथमिकता बताया. हर परिस्थिति में मैं साथ हूं.”

 

पप्पू यादव ने लॉरेंस के नेटवर्क के खात्मे की कही थी बात

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्याकांड के बीच पप्पू यादव का एक सोशल मीडिया पोस्ट काफी सुर्खियों में आ गया था. इसमें उन्होंने लारेंस बिश्नोई को दो टके का अपराधी करार दिया था. बाबा सिद्दीकी की हत्या 12 अक्टूबर को हुई थी. इसी के बाद सांसद पप्पू यादव ने पोस्ट में कहा था कि अगर कानून इजाजत देता है तो वह 24 घंटे के अंदर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नेटवर्क को खत्म कर देंगे.

पप्पू यादव ने लॉरेंस को बताया था दो टके का अपराधी?

पप्पू यादव ने लिखा था, ”यह देश है या हिजड़ों की फौज. एक अपराधी जेल में बैठ चुनौती दे लोगों को मार रहा है, सब मूकदर्शक बने हैं. कभी मूसेवाला, कभी करणी सेना के मुखिया अब एक उद्योगपति राजनेता को मरवा डाला कानून अनुमति दे तो 24 घंटे में इस लारेंस बिश्नोई जैसे दो टके के अपराधी के पूरे नेटवर्क को खत्म कर दूंगा.”

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *