Home Breaking News जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिलेशनशिप पर पापा बोनी कपूर ने...

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिलेशनशिप पर पापा बोनी कपूर ने लगाई मुहर, रिश्ते को लेकर कही ये बात

0
121

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिलेशनशिप पर पापा बोनी कपूर ने लगाई मुहर, रिश्ते को लेकर कही ये बात

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया अक्सर साथ में नजर आते हैं. दोनों के लंबे समय से डेट करने की खबरें सामने आ रही थीं. अब इस पर बोनी कपूर ने मुहर लगा दी है.

जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया इन दिनों पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. जाह्नवी और शिखर अक्सर साथ में नजर आते हैं लेकिन दोनों ने ही अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी साधी हुई है. जाह्नवी हमेशा खुद को सिंगल बताती हैं लेकिन अब उनके पापा बोनी कपूर ने उनके रिश्ते पर मुहर लगा दी है. उन्होंने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जाह्नवी और शिखर के बारे में बातचीत की.

बोनी कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म मैदान क प्रमोशन में बिजी हैं. इस फिल्म में अजय देवगन भारतीय फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम के किरदार में नजर आएंगे. फिल्म के प्रमोशन के दौरान बोनी ने जाह्नवी और शिखर के बारे में बात की.

जाह्नवी-शिखर के रिश्ते पर लगाई मुहर

जूम से खास बातचीत में बोनी ने कहा- मैं शिखर को प्यार करता हूं बल्कि बीते कुछ सालों से जाह्नवी उसे डेट नहीं कर रही थी फिर भी मैं उनके साथ दोस्त जैसा था. मुझे इस बात का भरोसा था कि वो कभी एक्स नहीं हो सकता है. वो हमारे आस-पास था. जब कोई भी व्यक्ति किसी भी क्षमता में आपके लिए होता है, चाहे वह मेरे लिए हो, चाहे वो जाह्नवी के लिए हो, चाहे वो अर्जुन के लिए हो, वो सभी के लिए फ्रेंडली हैं. इसलिए मुझे लगता है कि हमारे सेट अप में उनके जैसा कोई व्यक्ति पाकर हम भाग्यशाली हैं.

शिखर के साथ जाती हैं डिनर डेट पर

जाह्नवी कपूर ने ऑफिशियली अपने रिलेशनशिप को एक्सेप्ट नहीं किया है लेकिन ववो कभी भी शिखर के साथ बाहर जाने से शर्माती भी नहीं हैं. जाह्नवी और शिखर ने हाल ही में साथ में खुशी कपूर के बर्थडे बैश में एंजॉय किया था. जाह्नवी अपने बर्थडे पर बीते महीने शिखर के साथ तिरुपति मंदिर भी गई थीं. दोनों की मंदिर के बाहर से ढेर सारी फोटोज वायरल हुई थीं.

कौन हैं शिखर पहाड़िया

शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं. जाह्नवी और शिखर पहले सीरियस रिलेशनशिप में थे लेकिन फिर उनका ब्रेकअप हो गया था. कॉफी विद करण में करण जौहर ने उनका पैचअप कंफर्म किया था लेकिन जाह्रवी ने अभी इस पर चुप्पी साधी हुई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here