सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

पंत ने ट्वीट किया, उबरने का सफर शुरू हुआ और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

पिछले साल 30 दिसंबर को एक भयानक कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे भारत के प्रमुख विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने सोमवार को उस दुर्घटना के बाद अपना पहला आधिकारिक बयान दिया और कहा कि वह कुछ दिन पहले सफल तीन सर्जरी के बाद ठीक होने की राह पर हैं। पंत पिछले साल 30 दिसंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग 58 पर एक भयानक कार दुर्घटना में बाल-बाल बचे थे जब वह दिल्ली से रुड़की अपने घर वापस जा रहे थे। उन्हें पहले देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर मुंबई स्थानांतरित कर दिया गया जहां उनकी तीन सर्जरी हुई – दो घुटने की और एक टखने की। उनके एक साल तक बाहर रहने की संभावना है। पंत ने ट्वीट किया, ‘‘मैं सभी समर्थन और शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं। मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी सर्जरी सफल रही। उबरने का सफर शुरू हो गया है और मैं आगे की चुनौतियों के लिए तैयार हूं। बीसीसीआई, जय शाह और सरकारी अधिकारियों को उनके अविश्वसनीय समर्थन के लिए धन्यवाद।’’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rishabh Pant (@rishabpant)

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपने दिल की गहराई से अपने सभी प्रशंसकों, टीम के साथियों, डॉक्टरों और फिजियो को आपके शब्दों और प्रोत्साहन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। आप सभी को मैदान पर देखने के लिए उत्सुक हूं।’’ पंत दुर्घटना के बाद कुछ मिनटों के लिए बेहोश हो गए थे। इसके बाद कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें पास के अस्पताल में पहुंचाया। उन्होंने मदद के लिए दो युवकों रजत और निशु को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ‘‘हो सकता है कि मैं व्यक्तिगत रूप से सभी को धन्यवाद नहीं दे पाया लेकिन मुझे इन दो हीरो की सराहना करनी चाहिए जिन्होंने दुर्घटना के दौरान मेरी मदद की और सुनिश्चित किया कि मैं सुरक्षित रूप से अस्पताल पहुंचू। रजत कुमार और निशु कुमार, धन्यवाद। मैं हमेशा आभारी और ऋणी रहूंगा।’’

Advertisement

पच्चीस वर्षीय पंत को लिगामेंट की मांसपेशियों में चोट लगी थी और बीसीसीआई उन्हें देहरादून से एयर एंबुलेंस में मुंबई लाया। बाद में बीसीसीआई के पैनल में शामिल सर्जनों में से एक डॉ. दिनशॉ परदीवाला की देखरेख में उनका ऑपरेशन किया गया। पंत पहले ही आईपीएल से बाहर हो चुके हैं और यह पता चला है कि वह अक्टूबर-नवंबर में भारत में एकदिवसीय विश्व कप सहित 2023 के अधिकांश हिस्से से बाहर रहेंगे। यह विकेटकीपर-बल्लेबाज पिछली बार दिसंबर में बांग्लादेश में दो टेस्ट मैच की श्रृंखला में खेला था और उन्हें श्रीलंका के खिलाफ सफेद गेंद की घरेलू श्रृंखला के लिए आराम दिया गया था।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *