सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 6 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहDevendra Fadnavis Challenge: राहुल गांधी को देवेंद्र फडणवीस की खुली चुनौती, बोले- आप 1 हजार लोग लाएंगे तो हम 1 लाख लेकर आएंगेJantar Mantar Protest: प्रदर्शन मामले में CJP नेताओं से 4 घंटे पूछताछ, दिल्ली पुलिस ने पूछे करीब 70 सवालIndia vs Sri Lanka ODI: दिल्ली में नहीं होगा भारत-श्रीलंका का पहला वनडे, 13 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा मुकाबला, BCCI ने बदला वेन्यूExtortion Threat: दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 20 करोड़ की रंगदारी, अस्पताल मालिक को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने दर्ज की FIRDelhi Building Collapse: दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत ढही, दो लोगों की मौत, कई के मलबे में दबे होने की आशंका

पंड्या स्टोर फेम कंवर ढिल्लों Bigg Boss 17 में?एक्टर ने बताई सच्चाई

2 मिनट पढ़ें

Bigg Boss 17 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेंगे पंड्या स्टोर फेम कंवर ढिल्लों? एक्टर ने बताई सच्चाई

Pandya Store Fame Kanwar Dhillon Reject for this Stupid Reason - 'पंडया  स्टोर' फेम एक्टर कंवर ढिल्लों इस वजह से किया गया था बाहर, अभिनेता ने बताया  सच, टेली टॉक News |

पंड्या स्टोर फेम एक्टर कंवर ढिल्लों के बिग बॉस 17 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री लेने की खबरें हैं. अब एक्टर ने इसपर रिएक्ट किया है.

पंड्या स्टोर फेम एक्टर कंवर ढिल्लों के बिग बॉस 17 में एंट्री लेने की खबरें आई थीं. जिसके बाद फैंस काफी एक्साइटेड हो गए थे. हालांकि, एक्टर ने शो में एंट्री नहीं ली. अब एक बार फिर से कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्टर शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ले सकते हैं. इसी बीच एक्टर ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है. उन्होंने इन खबरों को सिरे से नकार दिया है.

बिग बॉस में एंट्री को लेकर कंवर ने किया रिएक्ट

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में उन्होंने कहा,’बिग बॉस में मेरे पार्टिसिपेशन की खबरें बेसलेस हैं. इस तरह की खबरें मेरे फ्यूचर प्रोजेक्ट्स पर असर डाल रही हैं. क्योंकि मेकर्स को लगता है कि मैं फिक्शन शोज के लिए ओपन नहीं हूं क्योंकि मैं बिग बॉस में जा रहा हूं. पिछले महीने लगातार मेरे घर के अंदर जाने की खबरें थीं और अब वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर अफवाहें. फिलहाल के लिए इन खबरों में जरा भी सच्चाई नहीं है. इसीलिए मुझे ये क्लियर करना था कि मैं रियलिटी शो में हिस्सा नहीं ले रहा.’

जब कंवर से उनके फ्यूचर प्लान्स को लेकर पूछा गया तो उन्होंने कहा,’अभी तक मैंने फिक्शन शो साइन नहीं किया है. मेरी कुछ प्रोड्यूसर्स के साथ बातचीत चल रही है. मैं अपने अगले प्रोजेक्ट को फाइनल करने के लिए समय ले रहा हूं. मैं ऐसा शो करना चाहता हूं जो मेल सेंट्रिक हो और मैं सिलेक्टिव हो रहा हूं क्योंकि मैं रोल को एक्सप्लोर करना चाहता हूं. मैं अलग-अलग जॉनर के लिए ओपन हूं.’

बता दें कि कंवर को पंड्या शो में शिवा के रोल के लिए जाना जाता है. इस शो में वो एलिस कौशिक के अपोजिट रोल में थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *