सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 12 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Diwali Cleanliness Drive: दीपावली के बाद सड़कों पर फैली गंदगी तेजी से साफ कराई : संदीप कपूरYamuna River Cruise: यमुना में क्रूज चलने से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, कारोबार बढ़ेगा और रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे : प्रवीण निमेषDelhi Air Pollution: दिल्ली की हवा हुई जहरीली, सांस लेना भी हुआ मुश्किल : हाजी जरीफRampur Murder: 2008 CRPF कैंप हमले के दोषी मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बेटे के सामने बरसाईं गोलियांMurder Case: दिल्ली में पत्नी से कथित अवैध संबंधों के शक में हत्या, प्रसाद नगर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तारBhopal Molestation Case: भोपाल में राह चलती युवतियों से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 50 CCTV कैमरे खंगालकर पुलिस ने 48 घंटे में दबोचाRiver Tourism: दिल्ली में शुरू हुई ‘नमो यमुना क्रूज सफारी’, CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन, छठ से पहले दिल्लीवासियों को मिला बड़ा तोहफाUP BJP Ticket Distribution: यूपी में भाजपा 50 से अधिक विधायकों के काट सकती है टिकट, 40 फीसदी तक पुराने चेहरों को बदलने की तैयारी

Pandit Deendayal Upadhyay thoughts:पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया अजय महावर नें

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Pandit Deendayal Upadhyay thoughts:पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया अजय महावर नें

नई दिल्ली (रविंद्र कुमार) : भारतीय जनता पार्टी हरियाणा कार्यालय में “पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026” के अंतर्गत जिला प्रशिक्षण वर्ग हेतु आयोजित प्रदेश योजना बैठक में संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में विधायक अजय महावर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती एवं वैचारिक स्पष्टता पर विशेष जोर दिया। बैठक में हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री एवं कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। अपने संबोधन में अजय महावर ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद की विचारधारा आज भी समाज और राष्ट्र के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का बोध कराती है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती केवल संख्या से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की वैचारिक स्पष्टता, अनुशासन और समर्पण से सुनिश्चित होती है। उन्होंने आगे कहा कि यह प्रशिक्षण महाभियान केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को सेवा, संस्कार और राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करने का एक सशक्त अभियान है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और सभी ने संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार भी साझा किए। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया |

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *