सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Panchayat Season 2 Review: गांव की टूटी सड़कों से बुनियादी जरूरतों और समस्‍याओं को याद दिलाती है पंचायत 2

3 मिनट पढ़ें
Panchayat Season 2 Review: गांव की टूटी सड़कों से बुनियादी जरूरतों और समस्‍याओं को याद दिलाती है पंचायत 2

Panchayat Season 2 Review: गांव की टूटी सड़कों से बुनियादी जरूरतों और समस्‍याओं को याद दिलाती है पंचायत 2

Advertisement

Panchayat Season 2 Review: गांव की टूटी सड़कों से बुनियादी जरूरतों और समस्‍याओं को याद दिलाती है पंचायत 2

फव्‍वारे और श‍िवलिंग ढूंढ़ने के कोलाहल में हम उन मुद्दों को भूलते जा रहे हैं जो सच में वाजिब हैं। ग्‍लोबल मंच पर खुद को सुपरपावर कहलवाना और तालियां बटोरना तो ठीक है। लेकिन सड़क से लेकर खुले में शौच तक जैसी बुनियादी जरूरतों और समस्‍याओं का क्‍या? कभी गांवी की टूटी सड़कों से होते हुए धूल फांकते फुलेरा जैसे गांव भी पहुंच‍िए। यकीन मानिए जिंदगी मंदिर-मस्‍ज‍िद की बुनियाद साबित करने का शोर नहीं, बरगद के पेड़ के नीचे की शांत और ठंडी हवा है। यह सीरीज आपको हंसाती है। चुपके से वो बातें कह जाती हैं, जिन पर सोचना जरूरी है।

फुलेरा गांव का सचिव अभ‍िषेक त्रिपाठी कोई एक किरदार नहीं है

फुलेरा गांव का सचिव अभ‍िषेक त्रिपाठी कोई एक किरदार नहीं है, यह देश के उन युवाओं की भी कहानी है, जो कॉरपॉरेट कल्‍चर में लाखों-करोड़ों के पैकेज की चाहत में शहर की ओर भागना चाहते हैं, और शहर में बसने वाले सिद्धार्थ जैसे युवा चिल्‍ल करने के लिए गांव आते हैं। ‘पंचायत 2’ की कहानी रस्‍सी के उसी सिरे से शुरू होती है, जहां गांठ बांधकर 2020 में ‘पंचायत सीजन-1’ खत्‍म हुई थी।

फुलेरा के सचिव अभ‍िषेक त्रिपाठी को आज भी गांव से दूर जाना है

फुलेरा के सचिव अभ‍िषेक त्रिपाठी को आज भी गांव से दूर जाना है। उसने खुद को एक साल का वक्‍त दे रखा है। वह कैट की तैयारी भी कर रहे हैं और सचिव के तौर पर अपनी जिम्‍मेदारी भी निभा रहे हैं। गांव की प्रधान मंजू देवी के परिवार से अपनेपन का रिश्‍ता है। प्रधान के पति और असल मायने में प्रधानी कर रहे बृज भूषण दुबे, उप प्रधान प्रह्लाद पांडे और दफ्तर में असिस्‍टेंट विकास से अभ‍िषेक की अब पक्‍की वाली दोस्‍ती है। अभ‍िषेक को शहर तो जाना है, लेकिन गांव में रहना अब पहले सीजन की तरह उसके लिए टास्‍क नहीं है। एक कंफर्ट आ गया है। आगे गांव की समस्‍याएं हैं।

Advertisement

सड़क है, बिजली है, सीसीटीवी है, खुले में शौच की बात है

सड़क है, बिजली है, सीसीटीवी है, खुले में शौच की बात है। इन सब से जूझते सचिव जी हैं। प्रधान जी की प्रधानी को टक्‍कर देने के लिए भूषण और क्रांति देवी हैं। एक बड़बोले दबंग विधायक जी भी है। एक बेटा है जो फौज में है। एक नाचने वाली भी है, जो जाते-जाते जीवन का सार दे जाती है कि एक तरह से हम सब कहीं ना कहीं नाच ही रहे हैं। एक पिता है, जिसकी जिंदगी टूटकर बिखर गई है। वो जब समाज में निकलेंगे तो सर ऊंचा रहेगा, खूब इज्‍जत मिलेगी। लेकिन घर लौटेंगे तो अकेलेपन के सिवाय कुछ नहीं होगा। वो भी उम्रभर के लिए।

‘पंयाचत सीजन- 2’ में चंदन कुमार की कहानी और दीपक कुमार मिश्रा के डायरेक्‍शन को आप देखना शुरू करते हैं, और देखते ही देखते आठ एपिसोड कब खत्‍म हो जाते हैं, पता नहीं चलता। सादगी और साफगोई से कहानी कहने और उसे पर्दे पर दिखाने की यह कला उन ऐक्‍टर्स और डायरेक्‍टर्स को भी देखनी चाहिए, जो इन दिनों हिंदी बनाम साउथ की बेवजह की बहस में जुटे हुए हैं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *