सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

Panchayat 2: जल्द आ रहा है अमेजन प्राइम की पॉपुलर सीरीज पंचायत का दूसरा सीजन

3 मिनट पढ़ें
Panchayat 2: जल्द आ रहा है अमेजन प्राइम की पॉपुलर सीरीज पंचायत का दूसरा सीजन

Panchayat 2: जल्द आ रहा है अमेजन प्राइम की पॉपुलर सीरीज पंचायत का दूसरा सीजन

Advertisement

अमेजन प्राइम की पॉपुलर सीरीज पंचायत का दूसरा सीजन जल्द रिलीज होने वाला। पंचायत सचिव अभिषेक त्रिपाठी, प्रधानजी बृज भूषण दुबे, विकास, मंजू देवी एक बार फिर फैंस को गुदगुदाने के लिए आ रहे हैं। पंचायत के पहले सीजन में प्रह्लाद पांडे का किरदार निभाने वाले एक्टर फैजल मलिक ने सोशल मीडिया पर सीरीज का पोस्टर शेयर किया है। पंचायत सीजन 2 के पोस्टर में जीतेंद्र कुमार उर्फ अभिषेक त्रिपाठी, उप प्रधान प्रह्लाद पांडे और विकास बाइक पर बैठे हुए हैं और सड़क में बहुत सारे गड्ढे हैं। वहीं, प्रधान मंजू देवी नाराज खड़ी हैं।

पहला सीजन अप्रैल 2020 में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज

प्रधान पति बृज भूष दुबे के हाथ में बिस्तर है। पीछे बोर्ड पर लिखा है ग्राम पंचायत फुलेरा में आपका स्वागत है।’ आपको बता दें कि पंचायत का पहला सीजन अप्रैल 2020 में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हुआ था। कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन के दौरान इसे काफी ज्यादा देखा गया था। IMDB में इस सीरीज को 10 में से 8.8 रेटिंग दी गई थी। पंचायत के पहले सीजन में इंजीनियरिंग कर चुके अभिषेक त्रिपाठी पंचायत सचिव बनकर फुलेरा गांव में आते हैं। पहले दिन ही वह नौकरी छोड़ने का मन बना लेते हैं।

सीजन 2 में अभिषेक और रिंकी की लव स्टरी दिखाई जा सकती है

वह एमबीए करने के लिए CAT की परीक्षा की तैयारी करते हैं। हालांकि, पहले प्रयास में वह असफल रहते हैं। वहीं, सीजन के आखिरी एपिसोड में दिखाया है कि अभिषेक त्रिपाठी की मुलाकात प्रधान मंजू देवी और बृज भूषण दुबे की बेटी रिंकी से होती है और वह उन्हें पसंद करने लगते हैं। ऐसे में सीजन 2 में अभिषेक और रिंकी की लव स्टरी दिखाई जा सकती है। इसके अलावा देखना होगा इस बार अभिषेक त्रिपाठी एमबीए की परीक्षा में पास होते हैं या नहीं।

Advertisement

वेब सीरीज के हर एक एपिसोड में एक नई कहानी

पंचायत को द वायरल फीवर ने बनाया है। वेब सीरीज के हर एक एपिसोड में एक नई कहानी है। हालांकि, ये कहानी अभिषेक त्रिपाठी, मंजू देवी, विकास और बृज भूषण दुबे के ईर्द-गिर्द ही घूमती है। पहले सीजन की ज्यादातर शूटिंग मध्य प्रदेश के सीहोर में हुई थी। पहले सीजन के डायलॉग भी काफी पॉपुलर हुए थे, जिस पर सोशल मीडिया पर काफी मीम भी बने थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *