सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दो पाकिस्तानी मुक्केबाज कॉमनवेल्थ गेम्स के बाद बर्मिंघम में हुुए लापता

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

राष्ट्रमंडल खेलों की समाप्ति के बाद से बर्मिंघम में दो पाकिस्तानी मुक्केबाज लापता हो गए हैं। राष्ट्रीय महासंघ ने आज ये जानकारी दी। पाकिस्तानी मुक्केबाजी महासंघ के सचिव नासिर तांग ने इस खबर की पुष्टि की है कि मुक्केबाज सुलेमान बलूच और नजीरुल्लाह टीम के इस्लामाबाद रवाना होने से कुछ घंटे पहले गायब हो गए। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का समापन इस सोमवार को हुआ। नासिर तांग ने कहा, ‘‘उनके पासपोर्ट सहित यात्रा दस्तावेज अभी भी महासंघ के उन अधिकारियों के पास हैं जो मुक्केबाजी टीम के साथ खेलों में गए थे। टीम प्रबंधन ने ब्रिटेन में पाकिस्तान उच्चायोग और लंदन में संबंधित अधिकारियों को सुलेमान और नजीरुल्लाह के लापता होने के बारे में सूचित कर दिया है। पाकिस्तान ओलंपिक संघ ने लापता मुक्केबाजों के मामले की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया है। पाकिस्तान राष्ट्रमंडल खेलों की मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कोई भी पदक नहीं जीत पाया। देश ने भारोत्तोलन और भाला फेंक में दो स्वर्ण सहित इन खेलों में आठ पदक जीते। मुक्केबाजों के लापता होने की घटना राष्ट्रीय तैराक फैजान अकबर के हंगरी में फिना विश्व चैंपियनशिप से गायब होने के दो महीने बाद हुई है।हालांकि अकबर ने चैंपियनशिप में प्रतिस्पर्धा तक पेश नहीं की और बुडापेस्ट पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद अपने पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों के साथ गायब हो गया। जून के बाद से उसका पता नहीं चल सका है।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *