सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

कश्मीर से मशाल गुजरने पर बौखलाया पाकिस्तान, 44वें चेस ओलिंपियाड से हटा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

पाकिस्तान ने चेस ओलिंपियाड से हटने का फैसला लिया है। दरअसल उसने यह फैसला कश्मीर से रिले टॉर्च के गुजरने के विरोध में लिया है। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने रेडियो पाकिस्तान पर कहा कि भारत खेल प्रतियोगिता का राजनीतीकरण कर रहा है। मिली जानकारी के आनुसार, चेस में चोटी की टीम रूस और चीन इस बार इस ओलंपियाड में भाग नहीं ले रही है। जानकारी के लिए आपको बात दे कि आज से चेन्नई में 44वें चेस ओलिंपियाड शुरू हो रहे हैं। वहीं आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शतरंज के सबसे बड़े टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। इस अंतर्राष्ट्रीय शतरंज ओलंपियाड में कुल 188 देश के प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है। यह ओलंपियाड 1927 से लगातार आयोजित किया जा रहा है। वहीं इस बार भारत में यह पहली बार आयोजित हो रही है। जबकि समूचा एशिया 30 साल बाद इसकी मेजबानी करेगा। यह प्रतियोगिता 13 दिन चलेगी और 10 अगस्त को चैंपियन मिलने के बाद इसका समापन होगा। इसमें इस बार ओपन वर्ग में रिकॉर्ड 188 टीमें हिस्सा ले रही हैं। हालांकि चेस के दिग्गज चीन और रूस इस बार टूर्नमेंट में नहीं शामिल हो रहे हैं। वहीं बात करें विश्व चैंपिनय विश्वनाथन आनंद की तो वह टीम इंडिया के मेंटर हैं इसलिए वह भी प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेंगे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *