सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 33 रन से हराया, बारिश ने बिगाड़ा खेल

4 मिनट पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप के 36वें मुकाबले में पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका को 33 रन से हरा दिया है। सिडनी में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 186 रन का लक्ष्य रखा था। हालांकि, बारिश की वजह से दक्षिण अफ्रीका के सामने 14 ओवर में 142 रन का लक्ष्य रखा गया। हालांकि, अफ्रीकी टीम 14 ओवर में नौ विकेट खोकर 108 रन ही बना पाई और यह मैच 33 रन से हार गई। इस टूर्नामेंट में यह दक्षिण अफ्रीका की पहली हार है। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 185 रन का बड़ा स्कोर बनाया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। पहले ही ओवर में रिजवान क्लीन बोल्ड हो गए। हालांकि टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मैच खेल रहे मोहम्मद हारिस ने आते ही ताबड़तोड़ शॉट खेले हैं। हारिस 11 गेंद में 28 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान बाबर आजम एक बार फिर खराब शॉट खेलकर आउट हुए। उन्होंने 15 गेंद में 6 रन बनाए। एनरिक नॉर्खिया ने शान मसूद को आउट करके पाकिस्तान को चौथा झटका दिया है। मोहम्मद नवाज बेहद दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हो गए हैं। नवाज के आउट होने के बाद इफ्तिखार और शाबाद के बीच छठे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी हुई। शादाब ने 22 गेंद में 55 रन की पारी खेली, जबकि इफ्तिखार ने 35 गेंद में 51 रन बनाए। पाकिस्तान ने आखिरी 5 ओवर में 4 विकेट खोकर 65 रन बनाए। 186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को पहले ही ओवर में क्विंटन डिकॉक के रूप में बड़ा झटका लगा है। वहीं रिली रोसो भी 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं। कप्तान तेम्बा भी 36 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। वहीं माक्ररम भी 20 रन बनाकर आउट हुए। शादाब ने एक ही ओवर में बावुमा और एडन के विकेट झटके। 9 ओवर में जब साउथ अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 69 रन था तो बारिश ने दस्तक दी। जब खेल दोबारा शुरु हुआ तो टेंबा बावुमा की टीम को नया टारगेट मिला, अब उन्हों 14 ओवर में 142 रनों की चेज करने थे। इस मुश्किल टारगेट को साउथ अफ्रीका की टीम चेज नहीं कर पाई और यह मैच वह 33 रनों (DLS) से हार गई।186 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका को पहले ही ओवर में क्विंटन डिकॉक के रूप में बड़ा झटका लगा है। वहीं रिली रोसो भी 7 रन बनाकर आउट हो गए हैं। कप्तान तेम्बा भी 36 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। वहीं माक्ररम भी 20 रन बनाकर आउट हुए। शादाब ने एक ही ओवर में बावुमा और एडन के विकेट झटके। 9 ओवर में जब साउथ अफ्रीका का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 69 रन था तो बारिश ने दस्तक दी। जब खेल दोबारा शुरु हुआ तो टेंबा बावुमा की टीम को नया टारगेट मिला, अब उन्हों 14 ओवर में 142 रनों की चेज करने थे। इस मुश्किल टारगेट को साउथ अफ्रीका की टीम चेज नहीं कर पाई और यह मैच वह 33 रनों (DLS) से हार गई। इस जीत के साथ ही पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की रेस में बनी हुई है। हालांकि, पाकिस्तान उम्मीद करेगा की भारत या दक्षिण अफ्रीका अपना आखिरी मैच हार जाएं। तभी पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में जगह बना पाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *