सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

PAK vs ENG: ‘जो रूट को महज एक ही गेंदबाज परेशान करता है, वह भारतीय…’ माइकल वॉन ने इस बॉलर का लिया नाम

2 मिनट पढ़ें
PAK vs ENG

PAK vs ENG: 'जो रूट को महज एक ही गेंदबाज परेशान करता है, वह भारतीय...' माइकल वॉन ने इस बॉलर का लिया नाम

Michael Vaughan On Joe Root: पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट में जो रूट ने शानदार पारी खेली. इस बल्लेबाज ने 375 गेंदों पर 262 रन बना डाले. उन्होंने अपनी पारी में 17 चौके लगाए. पाकिस्तान के गेंदबाज जो रूट के आगे बेबस और लाचार नजर आए. हालांकि, आगा सलमान ने आखिरकार जो रूट को आउट किया. वहीं, अब इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने बड़ा बयान दिया है. माइकल वॉन ने बताया कि जो रूट को वर्ल्ड क्रिकेट का कौन सा गेंदबाज चुनौती पेश कर सकता है? उन्होंने कहा कि यह गेंदबाज जो रूट के लिए चुनौती पेश करता रहा है.

माइकल वॉन का मानना है कि वर्ल्ड क्रिकेट में महज भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अपनी गेंदों से जो रूट को परेशान कर सकते हैं. जसप्रीत बुमराह के सामने जो रूट संघर्ष करते रहे हैं. उन्होंने कहा कि आपको बल्लेबाज के तौर पर हाथ से गेंद को पिक करना होगा, अगर आप बतौर बल्लेबाज ऐसा करते हैं तो आपके पास अतिरिक्त समय रहता है. साथ ही उन्होंने कहा कि जो रूट अपनी कमजोरी से वाकिफ हैं. वह अपनी कमजोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. जसप्रीत बुमराह की गेंदों का सामने करने के लिए जो रूट अपनी बल्लेबाजी पर मेहनत कर रहे हैं.

माइकल वॉन ने कहा कि जून 2025 में जसप्रीत बुमराह और जो रूट का आमना-सामना हो सकता है. जब भारतीय टीम अगले साल इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी. इस दौरे पर भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. यह वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 का हिस्सा होगा. माइकल वॉन आगे कहते हैं कि जो रूट की बल्लेबाजी में इसके अलावा और कोई खामी नजर नहीं आती. यह बल्लेबाज तेज गेंदबाजों के अलावा स्पिन गेंदबाजों को शानदार खेलता है, लेकिन जसप्रीत बुमराह चुनौती बने हुए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *