Home दिल्ली-एनसीआर आत्मनिर्भर भारत संकल्प को ले भव्य गोष्ठी का आयोजन : दीपक गाबा

आत्मनिर्भर भारत संकल्प को ले भव्य गोष्ठी का आयोजन : दीपक गाबा

0
48
दीपक गाबा
आत्मनिर्भर भारत संकल्प को ले भव्य गोष्ठी का आयोजन : दीपक गाबा

आत्मनिर्भर भारत संकल्प को ले भव्य गोष्ठी का आयोजन : दीपक गाबा

सांसद अरुण सिंह विकास बोर्ड चेयरमेन लवली भी पहुंचे

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारतीय जनता पार्टी शाहदरा ज़िला अंतर्गत गांधीनगर विधानसभा में आत्मनिर्भर भारत संकल्प की एक भव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री व राज्यसभा सांसद अरुण सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रारंभ किए गए “आत्मनिर्भर भारत अभियान” के अंतर्गत आज गांधी नगर विधानसभा द्वारा “स्वदेशी अपनाओ – आत्मनिर्भर बनाओ” विषय पर गंभीरतापूर्वक चिंतन किया गया। इस अवसर पर एशिया की सबसे बड़ी मार्केट एसोसिएशन के प्रबुद्धजन, व्यापारी वर्ग, उद्योगपति, उद्यमी तथा उपभोक्ताओं ने एकस्वर में संकल्प लिया कि वे देश में निर्मित उत्पादों को प्राथमिकता देंगे और विदेशी वस्तुओं के स्थान पर स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देंगे।

यमुनापार विकास बोर्ड चेयरमैन एवं गांधीनगर विधानसभा से विधायक सरदार अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि आज आवश्यकता है कि प्रत्येक व्यापारी स्वदेशी उत्पादों के प्रचार-प्रसार में अग्रणी भूमिका निभाए और उपभोक्ता “मेड इन इंडिया” वस्तुओं को प्राथमिकता दें। उन्होंने उद्यमियों से आह्वान किया कि वे उत्पादन में गुणवत्ता, नवाचार और पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए ‘लोकल से ग्लोबल’ की दिशा में आगे बढ़ें।

भाजपा शाहदरा ज़िला प्रभारी ड्रॉ अनिल गुप्ता ने “वोकल फॉर लोकल” के मंत्र को जन-जन तक पहुँचाने के लिए जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया। भाजपा शाहदरा ज़िला अध्यक्ष दीपक गाबा ने सभी को शपथ दिलाई कि सभी विदेशी वस्तुओं का त्याग करेंगे और भारत में निर्मित स्वदेशी वस्तुओं को बढ़ावा देने के साथ केवल और केवल स्वदेशी वस्तुओं का ही उपयोग करेंगे।इस अवसर पर स्थानीय उद्योगों की प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें युवाओं एवं महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को विशेष सराहना मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here