सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष लाया अविश्वास प्रस्ताव

2 मिनट पढ़ें
राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़

राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ विपक्ष लाया अविश्वास प्रस्ताव

Advertisement

Jagdeep Dhankhar: संसद के शीतकालीन सत्र में इंडिया अलायंस ने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश कर दिया है. राज्यसभा के सभापति के कामकाज से नाराज विपक्ष होकर अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए हैं. इस प्रस्ताव में सभापति पर सदन में पक्षपातपूर्ण कामकाज का आरोप लगाया गया है. विपक्ष ने अनुच्छेद 67(बी) के तहत अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है.

अविश्वास प्रस्ताव के संबंध में करीब 70 सांसदों ने हस्ताक्षर किए हैं. कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी और अन्य कई छोटे दल इस प्रस्ताव को लेकर एकजुट हैं.

विपक्ष में सभापति के खिलाफ असंतोष

अगस्त में संसद के मानसून सत्र के दौरान भी विपक्ष ने सभापति के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया था. लेकिन उस समय पर कार्रवाई ना करने का फैसला किया गया था. अब इंडिया ब्लॉक के कई नेता सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ असंतोष जता चुके हैं. इसके अलावा विपक्ष उन पर क्षपातपूर्ण रवैया दिखाने का आरोप लगा रहा है. इसी बीच राज्यसभा की कार्यवाही11 दिसंबर तक स्थगित हो गई है.

टीएमसी और सपा का मिला साथ

Advertisement

इससे पहले विपक्ष ने दावा किया था कि अविश्वास प्रस्ताव पर करीब 70 सांसदों के हस्ताक्षर हो चुके हैं. इसमें आईएनडीआईए की तमाम पार्टियां थी. जानकारी के अनुसार, कांग्रेस से दूर-दूर चल रही तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने भी अविश्वास प्रस्ताव का समर्थन करने का निर्णय किया है. इन दोनों पार्टियों के राज्यसभा सदस्यों ने भी प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिए हैं.

कांग्रेस ने लगाए थे आरोप 

वहीं, कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा था, “विपक्ष लगातर सदन चलाने की मांग कर रहा है, लेकिन सभापति धनखड़ सत्ता पक्ष को सदन में गतिरोध पैदा करने का मौका दे रहे थे. आसन का ये पक्षपाती रवैया लोकतंत्र के खिलाफ है. वहीं, राज्यसभा में नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी कहा था कि ऐसा कर लोकतंत्र की हत्या नहीं की जानी चाहिए.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *