सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

‘दंगल’ को-एक्टर सुहानी भटनागर के निधन से सदमे में ऑनस्क्रीन बहन Zaira Wasim, बोलीं- ‘काश ये खबर झूठ होती…’

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

‘दंगल’ को-एक्टर सुहानी भटनागर के निधन से सदमे में ऑनस्क्रीन बहन Zaira Wasim, बोलीं- ‘काश ये खबर झूठ होती…’

सुहानी भटनागर के निधन से दंगन की स्टार कास्ट को गहरा सदमा लगा है. वहीं अब जायरा वसीम ने सुहानी के निधन पर शोक व्यक्त किया है.

दंगल गर्ल सुहानी भटनागर के अचानक निधन से फैंस को गहरा झटका लगा रहा है. 19 की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया है. सुहानी ने आमिर खान की फिल्म दंगल में जूनियर बबीता फोगाट का किरदार निभाया था. ऐसे में दंगल की स्टार कास्ट को सदमे में हैं.

सुहानी भटनागर के निधन से सदम में ऑनसक्रीन बहन जायरा वसीम

फिल्म में सुहानी की बहन का किरदरा निभा चुकीं जायरा वसीम ने भी को-स्टार सुहानी के निधन पर अपना दुख व्यक्त किया है. जायरा ने इंस्टा स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि “सुहानी भटनागर के निधन की खबर सुनकर मैं हैरान हूं. इस दर्द को बयां करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं है. इस मुश्किल घड़ी में मैं उनके परिवार को संवेदना देती हूं. उनके माता-पिता पर क्या बीत रही होगी, यह सोचकर मेरा दिल दुख से भर गया है. मैं स्पीचलेस हूं.”

कहा- वह एक बहुत अच्छी इंसान थी

Advertisement

वहीं टाइम्स ऑफ इंडिया के साथ बातचीत के दौरान जायरा ने कहा कि ‘मैं इसपर यकीन नहीं कर पा रही हैं. खास ये खबर झूठ होता. जबसे मैंने ये खबर सुनी है. मुझे सुहानी के साथ बिताए हर वह पल याद आ रहा है. वह एक बहुत अच्छी इंसान थी. वह काफी टैलेंटेड भी थी. मैं दुआ करती हूं कि इस मुश्किल घड़ी में उनके माता पिता को शक्ति मिले.’

आमिर खान ने भी जताया शोक

वहीं आमिर खान की टीम ने भी सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने लिखा है कि ‘हमारी सुहानी के चले जाने का हमें बहुत दुख है. उनकी मां पूजाजी और पूरे परिवार के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं. वह एक बेहद टैलेंटेड लड़की थी. ऐसी टीम खिलाड़ी का जाना सभी के लिए दुख की बात है. सुहानी के बिना दंगल हमेशा अधूरी रहेगी. सुहानी, तुम हमेशा हमारे दिलों में एक स्टार की तरह जिंदा रहोगी. तुम्हें शांति मिले.’

इस खतरनाक बीमार से जूझ रहीं थी सुहानी

बता दें कि सुहानी डर्मेटोमायोसाइटिस से पीड़ित थीं. इस बात की जानकारी उनकी पिता ने पीटीआई से बातचीत के दौरान दी है. उन्होंने बताया कि इस बीमारी है जिसमें स्कीन पर रैशेज होने लगते हैं और मांसपेशियों में कमजोरी आ जाती हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *