सिर्फ मतदान करने वाली महिलाओं को मिले 2500 रुपए की सम्मान राशि : श्याम सुन्दर अग्रवाल

0
21
श्याम सुन्दर अग्रवाल
सिर्फ मतदान करने वाली महिलाओं को मिले 2500 रुपए की सम्मान राशि : श्याम सुन्दर अग्रवाल

सिर्फ मतदान करने वाली महिलाओं को मिले 2500 रुपए की सम्मान राशि : श्याम सुन्दर अग्रवाल

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा,केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिखकर अपना निजी सुझाव देते हुए कहा कि दिल्ली में महिलाओं को मिलने वाली सम्मान राशि केवल उन्हीं महिलाओं को मिलनी चाहिए जिन्होंने 5 फरवरी को मतदान किया है।

श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा लोकतंत्र के पर्व पर जिन बहनों ने अपना समय निकाला एवं लंबी लंबी लाइनों में लगकर अपने मत का उपयोग किया उन्हीं महिलाओं का हक है कि उन्हें मोदी जी की गारंटी की 2500 रुपये की सम्मान राशि मिले अपने घर से न निकलने वाली मतदान न करने वाली महिलाओं को लाभ न मिले।

श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा उनका उद्देश्य किसी को सम्मान राशि से वंचित करना नहीं है उनका मकसद है आने वाले समय में ज्यादा से ज्यादा मतदान हो बहने मतदान के लिए बाहर आए,उन्होंने कहा जो बहने 2027 में निगम का चुनाव में वोट डाल देंगी तो उन्हें भी योजना का लाभ मिलना शुरू कर देना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here