सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

दिल्ली में जल संकट के लिए केवल दिल्ली की सरकार जिम्मेदार : राजकुमार बल्लन

3 मिनट पढ़ें
दिल्ली में जल संकट के लिए केवल दिल्ली की सरकार जिम्मेदार : राजकुमार बल्लन

दिल्ली में जल संकट के लिए केवल दिल्ली की सरकार जिम्मेदार : राजकुमार बल्लन

Advertisement

दिल्ली में जल संकट के लिए केवल दिल्ली की सरकार जिम्मेदार : राजकुमार बल्लन

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,दिल्ली में पानी की किल्लत की समस्या से जूझ रही दिल्ली की जनता की दर्दनाक तस्वीर लोकतंत्र की हत्या की तरफ इशारा करती है, जी हां ऐसा कहना है भाजपा दिल्ली प्रदेश किसान मोर्चा के प्रभारी राजकुमार बल्लन का। वीर अर्जुन से दिल्ली में कई दिनों से चल रही पानी की किल्लत की समस्या पर बात करते हुए राजकुमार बल्लन ने कहा की पानी की किल्लत की समस्या की वजह से जो हालत दिल्ली की जनता की हो रही है वह साफ साफ इस देश के लोकतंत्र की हत्या की तरफ इशारा करती है। राजकुमार बल्लन ने आगे कहा की मतदान के दिन जनता अपने घरों से निकलती है, राजनीतिक पार्टियों के जो उम्मीदवार एक महीने से लगातार अपना चुनाव प्रचार करके जनता से वोट मांगने जाते है उन्में से किसी एक उम्मीदवार को अपना मत दे कर जीत दिलाती है सिर्फ एक उम्मीद से की जिस सरकार को और जिस उम्मीदवार को उन्होंने मत देकर जीत दिलाई है वह सरकार, वह उम्मीदवार उनकी बेहतरी के लिए, उनकी तरक्की के लिए कार्य करेगा और उनकी समस्या को दूर करने का कार्य करेगा लेकिन मौजूदा समय में जो कुछ भी दिल्ली में हो रहा है, दिल्ली सरकार और उसके नेताओं की नाकामी की वजह से जो पानी की किल्लत की समस्या दिल्ली वालों को भुगतनी पड़ रही है वो साफ साफ लोकतंत्र की हत्या है।

Advertisement

राजकुमार बल्लन ने आगे कहा की बिना किसी राजनीतिक झुकाव के मैं सिर्फ एक सवाल दिल्ली सरकार से पूछना चाहता हूं की दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को दिल्ली की सत्ता पर क्यों बिठाया था? परेशानियां झेलने के लिए। मेरे सिर्फ इस एक सवाल का जवाब पूरी ईमानदारी और सच्चाई से दे आम आदमी पार्टी और उसके नेता तो यकीनन उन्हें खुद से घृणा होनी शुरू हो जाएगी उस तकलीफ के लिए जो उन्होंने दी है दिल्ली की जनता को। राजकुमार बल्लन ने आगे कहा की मुझे शर्म आती है यह बात कहते हुए की मैं जिस राज्य में रहता हूं उस राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल है और उस राज्य में आम आदमी पार्टी जैसी लालची और निकम्मी सरकार शासन करती है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *