Home दिल्ली-एनसीआर रामलीला मैदान की रैली में बाबरपुर जिले से जायेंगी सौ बसें :...

रामलीला मैदान की रैली में बाबरपुर जिले से जायेंगी सौ बसें : राजकुमार जैन

0
39
राजकुमार जैन
रामलीला मैदान की रैली में बाबरपुर जिले से जायेंगी सौ बसें : राजकुमार जैन

रामलीला मैदान की रैली में बाबरपुर जिले से जायेंगी सौ बसें : राजकुमार जैन

तैयारी बैठक में लक्ष्मण रावत और डॉ.पी.के.मिश्रा भी पहुंचे

– हर्ष भारद्वाज –

नई दिल्ली , दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जो कोई भी कार्य होता है उसमें बाबरपुर जिला कांग्रेस हमेशा आगे बढकर जिम्मेदारी लेती है और उसे पूरा करके दिखाती है | न्याय यात्रा का हो या साईकल रैली अथवा ट्रेनिंग कैम्प का | यह कहना था बाबरपुर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष राजकुमार जैन का | और इसी तरह अब रामलीला मैदान में रैली का मसला है तो बाबरपुर जिला उसके लिए भी मजबूती से जुटा है | राजकुमार जैन नें कहा बाबरपुर जिले की ओर से इस महारैली के लिए सौ बसें भरकर भेजी जायेगीं |

उक्त विचार राजकुमार जैन नें आज जिला कार्यालय में रैली की तैयारी के सिलसिले में आयोजित बैठक में व्यक्त किये | बैठक में लोकसभा प्रभारी लक्ष्मण रावत,जिला कांग्रेस के प्रभारी डॉ.पी.के.मिश्रा ,विक्रम लोहिया ,विधानसभा प्रभारी सूरज बाल्मीकि ,जानकी दास भारद्वाज , दिनेश गौड़ ,अश्वनी भारद्वाज ,पूर्व विधायक अब्दुल रहमान ,पूर्व प्रत्याशी सुरेश्व्ती चौहान ,पूर्व पार्षद आसमा रहमान ,जिला कांग्रेस के पदाधिकारी,ब्लाक कांग्रेस प्रभारी,ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे |

बैठक में सभी मोजिज लोगो को बसों की जिम्मेदारी सौंपी गई | इस मौके पर लक्ष्मण रावत नें कहा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव के नेत्रत्व में दिल्ली में कांग्रेस लगातार मजबूत हो रही है वे बड़ी मेहनत के साथ सभी को साथ लेकर चल रहे हैं सभी कार्यकर्ताओं को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए इस महारैली को कामयाब करना चाहिए | लक्ष्मण रावत नें कहा राजकुमार जैन के रूप में आप लोगो को एक जुझारू अध्यक्ष मिले हुए हैं जो खुद आगे बढकर जिम्मेदारी लेते हैं और पुरी ईमानदारी के साथ उसे निभाते भी है |

इस मौके पर जिला कांग्रेस के प्रभारी डॉ.पी.के.मिश्रा नें कहा जिस तरह से जननायक राहुल गांधी देश भर में जमीन पर उतर सडक से लेकर संसद तक आम जनमानस की लड़ाई लड़ रहे हैं उसी तरह दिल्ली में देवेन्द्र यादव उसे आगे बढ़ा रहे है जिसके परिणाम भी सामने आने लगे हैं श्री मिश्रा नें कहा अभी हाल में ही हेहुए नगर निगम के उप चुनावों में कांग्रेस के मत प्रतिशत में करीब आठ फीसदी का ईजाफ हुआ है और आने वाले समय में इसमें और बढ़ोतरी होगी | श्री मिश्रा नें जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार जैन की कार्यशैली की भी जमकर तारीफ़ करते हुए कहा श्री जैन जिस काम को भी हाथ में लेते हैं उसे पूरी निष्ठा के साथ पूरा करते हैं | बैठक में महिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि सिंह तथा जिला कांग्रेस की ओर से लगाये गए विधानसभा प्रभारी संजीव शर्मा किसान तथा चौ.नत्थू सिंह सहित कई पूर्व निगम प्रत्याशी भी मौजूद रहे |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here