सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

दीवार गिरने से एक की हुई मौत, दो की हालत गंभीर, डॉक्टरों ने किया बनारस रेफर

2 मिनट पढ़ें

रोहतास में बारिश की वजह से दीवार गिरने से एक की हुई मौत, दो की हालत गंभीर, डॉक्टरों ने किया बनारस रेफर

मामला चेनारी थाना क्षेत्र का है. मृतक की पहचान मल्हीपुर गांव गांव निवासी द्वारिका प्रजापति के रूप में हुई है. वहीं, सूचना मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है.

जिले के चेनारी थाना क्षेत्र मल्हीपुर गांव में बुधवार की सुबह एक घर की दीवार गिर गई, जिसके चपेट में आने से एक अधेड़ की मौत (Rohtas News) हो गई. इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतक अधेड़ की पहचान मल्हीपुर गांव गांव निवासी द्वारिका प्रजापति के रूप में हुई है. वहीं, घायल रोगी पासवान और बुचू पासवान का निजी क्लिनिक में इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए बनारस रेफर कर दिया. वहीं, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

दो लोगों को लगी है गंभीर चोट

मिली जानकारी के अनुसार द्वारिका प्रजापति अपने आंगन में दीवार के पास सोया हुआ था और उसका पड़ोसी रोगी पासवान, बुचू पासवान भी सोए हुए थे. बुधवार की सुबह अचानक आंगन की दीवार गिर गई, जिसमें तीनों उसके नीचे दब गए. परिजनों ने उन्हें बाहर निकाला, लेकिन द्वारिका प्रजापति की मौत हो चुकी थी, जबकि रोगी पासवान और बुचू पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे. रोगी पासवान और बुचू पासवान को एक निजी क्लिनिक में भर्ती किया गया. दोनों के कमर में गंभीर चोटें आई हैं. वहीं, ग्रामीणों का कहना है कि पुरानी दीवार बारिश के कारण गिर गई.

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

चिनारी के थाना अध्यक्ष शंभू कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के माध्यम से सूचना मिली कि एक कच्चा का मकान गिर गया है उसमें कुछ लोग दबे हुए हैं. सूचना मिलने के बाद दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचा तो देखा कि तीन लोग दबे हुए हैं, जिसमें एक की मौत हो गई है. दो को बेहतर इलाज के लिए तुरंत बनारस भेज दिया गया. मृतक का शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया गया है. पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *