सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

शाहदरा में डबल मर्डर केस में एक गिरफ्तार, 70 हजार के लेन-देन के चलते नाबालिग ने रची साजिश

2 मिनट पढ़ें
शाहदरा में डबल मर्डर केस

शाहदरा में डबल मर्डर केस में एक गिरफ्तार, 70 हजार के लेन-देन के चलते नाबालिग ने रची साजिश

Advertisement

 Delhi Double Murder: राजधानी  दिल्ली के शाहदरा इलाके के बिहारी कॉलोनी में हुए डबल मर्डर की गुत्थी को पुलिस में सुलझाने का दावा किया है. दोहरे क़त्ल के इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को पकड़ा है. पूछताछ में नाबालिग ने खुलासा किया है कि 70 हज़ार के लेनदेन के चलते उनसे इस हत्याकांड को अंजाम दिलवाया.

पुलिस के मुताबिक नाबालिग मृतक आकाश का दूर का रिश्तेदार है. आकाश को नाबालिग के 70 हज़ार रुपए देने थे. नाबालिग आकाश को रोज़ फोन करता था लेकिन आकाश उसके पैसे नही लौटा रहा था. कुछ दिनों से आकाश ने नाबालिग के फ़ोन भी उठाना बंद कर दिए थे. इसी वजह से वो नाराज़ था. इसी बात पर नाबालिग ने आकाश के कत्ल का प्लान बनाया बाकायदा उसने एक शूटर हायर किया और मौका मिलते ही उसने हत्याकांड को अंजाम दे डाला.

 

पुलिस की मानें तो हत्या की प्लानिंग नाबालिग ने करीब 17 दिन पहले कर ली थी और 2-3 दिन से आकाश की हत्या के लिए चक्कर लगा रहे थे. दीपावली के दिन रात करीब साढ़े 8 बजे आकाश अपने परिवार के साथ घर के बाहर दीपावली मना रहे थे तभी अचानक नाबालिग स्कूटी से शूटर के साथ वहा पहुंचता है.

Advertisement

शूटर ने आकाश के पैर छूकर दीवाली की शुभकामनाएं दी है और जैसे ही आकाश घर के अंदर की तरफ गया. शूटर ने आकाश पर फायरिंग कर दी. जब नाबालिग और शूटर भागने लगे तो आकाश का भतीजा ऋषभ उनके पीछे भागता है. इस डर से कि कही दोनों पकड़े ना जाए.

शूटर ऋषभ पर भी गोली चला देता है. पुलिस की मानें तो हत्यारे सिर्फ आकाश की ही हत्या करने आए थे, लेकिन ऋषभ के बीच में आने से उन्हें उस पर भी गोली चलानी पड़ी. इस फायरिंग में आकाश और ऋषभ की मौत हो गई जबकि आकाश का बेटा घायल हो गया. अब पुलिस नाबालिग से लगातार पूछताछ कर रही है और शूटर के बारे में जानकारी जुटा रही है.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *