सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 26 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

वाइफ ट्विंकल खन्ना के बर्थडे पर अक्षय कुमार ने खोला बड़ा राज, शेयर किया वीडियो, बोले – ‘तुम्हारे जैसा कोई नहीं’

2 मिनट पढ़ें
वाइफ ट्विंकल खन्ना

वाइफ ट्विंकल खन्ना के बर्थडे पर अक्षय कुमार ने खोला बड़ा राज, शेयर किया वीडियो, बोले - ‘तुम्हारे जैसा कोई नहीं’

Advertisement

Twinkle Khanna Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस, राइटर और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की वाइफ ट्विंकल (Twinkle Khanna) खन्ना आज यानि 29 दिसंबर को अपना 50वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. इस मौके पर उनके फैंस एक्ट्रेस को सोशल मीडिया के जरिए बधाई देते नजर आए. इसी बीच अक्षय कुमार ने अपनी वाइफ को बहुत स्पेशल अंदाज में जन्मदिन विश किया. एक्टर ने ट्विंकल खन्ना का एक मजेदार वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है. जिसके साथ उन्होंने एक लंबा नोट भी लिखा.

वाइफ ट्विंकल के बर्थडे पर अक्षय ने शेयर किया फनी वीडियो

अक्षय कुमार ने ट्विंकल खन्ना का ये फनी वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. जिसमें ट्विंकल कभी बुक पढ़ते तो कभी फनी डांस करती हुई नजर आ रही हैं. वहीं इस वीडियो के बैकग्राउंड में ‘तेरे वरगा नहीं कोई टीना’ गाना बजते हुए सुनाई दे रहा है. अक्षय की ये पोस्ट अब तेजी से इंस्टाग्राम पर वायरल भी हो रही है.

वीडियो के साथ अक्षय ने लिखा ये भावुक नोट

Advertisement

अक्षय कुमार ने वाइफ ट्विंकल के लिए इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं, टीना. तुम सिर्फ एक स्पोर्ट नहीं हो. तुम पूरा गेम हो. मैंने तुमसे बहुत कुछ सीखा है,कैसे हंसना है जब तक मेरा पेट दर्द न करने लगे (और लगभग हमेशा तुम ही इसका कारण होती हो), कैसे रेडियो पर मेरा पसंदीदा गाना बजने पर दिल खोलकर गाना और कैसे सिर्फ इसलिए नाचना है क्योंकि मेरा मन करता है. तेरे वरगा सच में होर कोई ना.’

साल 2001 में रचाई थी अक्षय-ट्विंकल ने शादी

बता दें कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना ने साल 2001 में शादी रचाई थी. शादी के बाद से ही एक्ट्रेस ने बॉलीवुड को अलविदा कह दिया था. ये कपल दो बच्चों आरव और नितारा के पेरेंट्स हैं. जिनकी तस्वीरें अक्सर दोनों सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *