सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

विजय सिंह की मौत पर मांझी ने RJD से CM की संगति पर कसा तंज

2 मिनट पढ़ें

‘तेल पिलाना, लाठी खेलाना…’, विजय सिंह की मौत पर मांझी ने RJD से CM की संगति पर कसा तंज

महागठबंधन से अलग होने के बाद ‘हम’ संरक्षक जीतन राम मांझी ने लगातार महागठबंधन पर हमला बोल रहे हैं. वहीं, विजय सिंह की मौत मामले पर उन्होंने सीएम नीतीश को आड़े हाथों लिया.

बीजेपी नेता विजय सिंह (Vijay Singh) की कथित पुलिस लाठीचार्ज में मौत पर बिहार की राजनीति गरमा गई है. इसको लेकर बीजेपी नीतीश सरकार पर लगातार हमला बोल रही है. वहीं, विजय सिंह के अंतिम संस्कार के दौरान शुक्रवार को ‘हम’ संरक्षक जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने कहा कि सभी पर लाठी चटकाना नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की नियति बन गई है. नीतीश कुमार जिसके साथ गए हैं, उसका काम तेल पिलाना, लाठी भजाना और लाठी खेलाना ही था. आज वही हो रहा है.

ललन सिंह मामले को डायवर्ट करना चाहते हैं- जीतन राम मांझी

जीतन राम मांझी ने कहा कि राज्यपाल से मांग है कि बिहार में राष्ट्रपति शासन हो. वहीं, विजय सिंह की मौत को लेकर ललन सिंह के दिए बयान पर उन्होंने कहा कि ललन सिंह ही क्या प्रशासन से कहवा रहे हैं कि विजय सिंह की मौत लाठीचार्ज से नहीं हुई है. यह फसाद है, जानबूझकर मामले को डायवर्ट करना चाहते हैं. विजय सिंह की मौत लाठीचार्ज में हुई है.

बीजेपी और सरकार आमने-सामने

बता दें कि बिहार में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय सिंह की बृहस्पतिवार को नीतीश कुमार सरकार के खिलाफ ‘विधानसभा मार्च’ में हिस्सा लेने के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आरोप लगाया कि बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज उनकी मौत हुई है. इसको लेकर बिहार की राजनीति में खूब बयानबाजी हो रही है. बीजेपी लगातार सरकार पर आरोप लगा रही है. इस मामले पर पटना पुलिस का कहना है कि बीजेपी नेता के मूर्छित होने के समय घटनास्थल पर ना तो कोई पुलिस कर्मी मौजूद था और ना ही उक्त स्थान पर कोई भगदड़ मची थी. वहीं, शुक्रवार को विजय सिंह का दाह संस्कार फतुहा घाट पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में बीजेपी नेता पहुंचे हुए थे.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *