सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

कार्यकर्ताओं के दम पर दिल्ली में रचा सातों सीट  जीत भाजपा नें इतिहास : राजकुमार बल्लन

3 मिनट पढ़ें
Advertisement

कार्यकर्ताओं के दम पर दिल्ली में रचा सातों सीट  जीत भाजपा नें इतिहास : राजकुमार बल्लन

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़  ) : किसी राज्य की सभी लोकसभा सीटें लगातार तीसरी बार जीतना साधारण काम नहीं होता | यह इतिहास में लिखा जाता है | और यह कार्य कर दिखाया है दिल्ली भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं नें | यह कहना है भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चे के दिल्ली प्रदेश प्रभारी पूर्व चेयरमैन  राजकुमार बल्लन का | राजकुमार बल्लन कहते हैं जनता का विश्वास तभी जीता जा सकता है जब जनप्रतिनिधि उनकी कसौटी पर खरे उतरे और लगातार तीन जीत दर्ज करने के बाद यह दिखा दिया है भाजपा के जनप्रतिनिधियों  नें कि उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्रो में कितने विकास कार्य करवाए और लोगो का दिल जीता |

Advertisement

राजकुमार बल्लन कहते हैं  लोकसभा चुनाव 2024 में दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों को जीतने के लिए भाजपा के सभी सातो नवनिर्वाचित सांसदों और भाजपा का  प्रत्येक कार्यकर्ता बधाई का पात्र है | दिल्ली में लगातार तीसरी बार सातों लोकसभा सीटों को जीतकर भाजपा ने इतिहास रच दिया है। बल्लन  ने  कहा की इस जीत में   भाजपा का प्रत्येक नेता, कार्यकर्ता और दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा  द्वारा की गई जबरदस्त मेहनत शामिल है | दिल्ली में भाजपा को सभी सातों लोकसभा सीटों को जीतने के लिए दिन रात उन्होंने जो परिश्रम किया है उसके लिए मैं उनकी जितनी प्रशंसा करु उतनी कम है।  दिल्ली की जनता ने भाजपा और दिल्ली में भाजपा के सभी सातों सांसदों  द्वारा किए गए जनहित के कार्यों पर अपना मत उन्हें दिया है। श्री बल्लन नें  कहा भले ही  अधिकतर सांसदों की जगह नए प्रत्याशी चुनाव लड़े हो लेकिन दिल्ली की जनता ने उन सभी सांसदों के द्वारा किए गए बेहतरीन विकास के कार्यों को ध्यान में रखते हुए भाजपा को और नए सांसद प्रत्याशियों को अपना मत दिया है। श्री बल्लन  ने  कहा की भाजपा का एक कार्यकर्ता होने के नाते मैं दिल्ली की देवतुल्य जनता को यह विश्वास दिलाता हूं कि जिस तरह से भाजपा के सांसदों ने पिछले वर्षों में दिल्ली की जनता के लिए विकास कार्य किए थे उसी तरह से अगले पांच वर्ष भाजपा के सातो सांसद दिल्ली की जनता के लिए एक से बढ़कर एक विकास कार्य करेंगे और दिल्ली की जनता ने भाजपा के सातो लोकसभा प्रत्याशियों को जीत दिलाकर जो भरोसा उन पर दिखाया है उस भरोसे पर दिल्ली के सातो सांसद खरे उतरेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *