सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष का उम्मीदवार बनने की चर्चा पर सीएम नीतीश ने कहा ऐसी बातों में कोई दम नहीं

2 मिनट पढ़ें
राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष का उम्मीदवार बनने की चर्चा पर सीएम नीतीश ने कहा ऐसी बातों में कोई दम नहीं

राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष का उम्मीदवार बनने की चर्चा पर सीएम नीतीश ने कहा ऐसी बातों में कोई दम नहीं

Advertisement

राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष का उम्मीदवार बनने की चर्चा पर सीएम नीतीश ने कहा ऐसी बातों में कोई दम नहीं

राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सिरे से नकार दिया। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि ऐसी बातों में कोई दम नहीं। ऐसा मेरे दिमाग में कोई आइडिया भी नहीं। मुख्यमंत्री मंगलवार को अपने समाज सुधार अभियान के तहत भागलपुर पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों ने जब राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष की ओर से उम्मीदवार होने की चर्चा के संबंध में पूछा तो मुख्यमंत्री ने ऐसी किसी चर्चा से इंकार कर दिया।

उन्होंने कहा कि मुझे ऐसे किसी बात की जानकारी नहीं है

उन्होंने कहा कि मुझे ऐसे किसी बात की जानकारी नहीं है। ऐसी बातों में कोई दम नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा मेरे दिमाग में कोई आइडिया भी नहीं है। इधर, कई मीडिया रिपोर्ट मुख्यमंत्री और प्रशांत किशोर की हाल में दिल्ली में हुई मुलाकात को इसी से जोड़ कर देख रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात के दौरान उनके सामने इसका प्रस्ताव रखा है।

Advertisement

प्रशांत किशोर राष्ट्रपति पद के लिए नीतीश कुमार की उम्मीदवारी चाहते हैं

प्रशांत किशोर राष्ट्रपति पद के लिए नीतीश कुमार की उम्मीदवारी चाहते हैं और नीतीश के समर्थन के लिए दूसरे दलों के नेताओं से भी संपर्क साधा है। चर्चा यहां तक की गई है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव के साथ-साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और एनसीपी नेता शरद पवार से भी प्रशांत किशोर इस मामले पर मिल चुके हैं। कहा जा रहा है कि प्रशांत किशोर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने का इन नेताओं को सुझाव दिया है।.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *