सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

नव्या के शो पर जया ने अमिताब बच्चन को बताया अपना बेस्ट फ्रेंड- कहा- हर रिलेशन ऐसा ही होना चाहिए

3 मिनट पढ़ें

Oplus_131072

Advertisement

नव्या के शो पर जया ने अमिताब बच्चन को बताया अपना बेस्ट फ्रेंड- कहा- हर रिलेशन ऐसा ही होना चाहिए

नव्या नवेली के शो ‘वॉट द हेल नव्या’ में जया बच्चन में अमिताभ बच्चन को लेकर की इमोशनल बात. एक्ट्रेस ने अमिताभ बच्चन को बताया अपना बेस्ट फ्रेंड.

नव्या नवेली आए दिन अपने शो वॉट द हेल नव्या को लेकर ट्रेंड में बनी रहती हैं . इस शो में बच्चन परिवार कभी अपने सीक्रेट्स शेयर करता है तो कभी अमिताभ बच्चन घर की मर्यादाओं के बारे में बात करते हैं. इस शो में हर बार घर का कोई मेंबर घर से जुड़ा एक नया किस्सा सुनाता है. इस बार जया बच्चन ने कहा है मुझे किसी दोस्त की जरूरत नहीं है.

जया बच्चन का बेस्ट फ्रेंड कौन है

Advertisement

इस शो में नव्या ने जया बच्चन से उनके बेस्ट फ्रेंड को लेकर सवाल किया. इस सवाल के जवाब मे एक्ट्रेस ने कहा – हमेशा से मेरे बेस्ट फ्रेंड अमिताभ बच्चन ही हैं. एक्ट्रेस ने कहा – मैं अमिताभ बच्चन से अपनी सारी बातें शेयर करती हूं. उन्होंने आगे कहा- मेरा मानना है सभी रिलेशनशिप ऐसे ही होने चाहिए जहां किसी बात को एक दूसरे से बताने में कोई डर न हो. जया बच्चन ने कहा मैं तो अपनी नातिन नव्या को भी अपनी बेस्ट फ्रेंड मानती हूं, लेकिन वो बात अलग है कि नव्या अपनी सारी बातें मुझसे शेयर नहीं करती हैं. इसके अलवा जया बच्चन ने कहा- कई बार ऐसा होता है कि आप अपनी सारी बातें परिवार के साथ शेयर नहीं कर पाते हैं. इसके लिए मैं अपने बाकी दोस्तों का सहारा लेती हूं. एक्ट्रेस ने कहा मेरे कॉलेज दोस्त हैं जो कि मेरा बहुत बड़ा स्पोर्ट सिस्टम हैं.

नव्या ने उड़ाया जया का मजाक

जया की बातें सुनते ही नव्या ने कहा – नानी को उनके दोस्तों के संग बातें करते जब भी मैं और अगस्त्य देखते हैं तो ये मोमेंट हमारे लिए काफी फनी होता है. इस पर जवाब देते हुए जया बच्चन ने कहा -ये जरूरी होता है कि आप अपने दोस्तों के साथ ग्राउंडेड रहें. उनके साथ भी अगर एक्ट्रेस जया बच्चन बन कर बात की तो फिर उनके होने का फायदा ही क्या है. जया और नव्या का कंवर्सेशन सुनते ही श्वेता बच्चन ने कहा – पहले के लोग दोस्ती को सीरियसली लेते थे. आज की जेनरेशन दोस्त जल्दी बनाती है और जल्दी दोस्ती तोड़ देती हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *