सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 26 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna Pollution: सफाई के नाम पर भारी नौटंकी, यमुना आज भी मैली – विपिन शर्माDelhi Village Urbanisation: 48 गांवों के शहरीकरण से खुलेगा विकास का नया रास्ता, लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं – डॉ. यूके चौधरीDelhi Pollution Control: प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार पूरे समर्पण से कार्य कर रही है – संजय गोयलNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तारChuru Road Accident: राजस्थान के चूरू में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत और मासूम गंभीर

मालीवाल के दावे पर केजरीवाल ने एलजी से राजनीति छोड़ कानून एवं व्यवस्था पर ध्यान देने को कहा

2 मिनट पढ़ें

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष के साथ छेड़छाड़ और उन्हें कथित रूप से कार से घसीटे जाने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल से “कुछ दिन राजनीति छोड़, कानून एवं व्यवस्था पर ध्यान” देने का बृहस्पतिवार को आग्रह किया। दिल्ली महिला आयोग की प्रमुख स्वाति मालीवाल ने दावा किया कि दक्षिण दिल्ली में एम्स के बाहर एक कार से उन्हें 10-15 मीटर तक घसीटा गया।

उनका कहना है कि गाड़ी की खिड़की में उनका हाथ फंस गया था और नशे में धुत वाहन चालक ने कार आगे बढ़ा दी। यह घटना बृहस्पतिवार तड़के की है जब आयोग की प्रमुख दिल्ली में महिला सुरक्षा का जायज़ा लेने के लिए अपनी टीम के साथ राष्ट्रीय राजधानी की सड़कों पर थी। घटना के वक्त उनकी टीम उनसे कुछ दूर थी।

केजरीवाल ने ट्विटर पर कहा, “ दिल्ली में क़ानून व्यवस्था का क्या हाल हो गया? गुंडों के हौसले इतने बढ़ गये कि महिला आयोग अध्यक्ष भी सुरक्षित नहीं है।” उन्होंने कहा, “संविधान में बस एक यही काम एलजी साहिब को दिया गया है। एलजी साहिब से निवेदन है कि कुछ दिन राजनीति छोड़ कर क़ानून व्यवस्था पर ध्यान दें। हम पूरी तरह उनका सहयोग करेंगे।” पुलिस के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसकी पहचान 47 वर्षीय हरीश चंद्र के तौर पर हुई है। दक्षिण दिल्ली के पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि महिला आयोग की प्रमुख की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 323, 341, 354 और 509 के साथ-साथ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत कोटला मुबारकपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *