सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

Romil Bohra Encounter:  दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात गैंगस्टर रोमिल बोहरा, शांतनु मर्डर केस में था वांछित

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

Romil Bohra Encounter:  दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर एनकाउंटर में ढेर हुआ कुख्यात गैंगस्टर रोमिल बोहरा, शांतनु मर्डर केस में था वांछित

नई दिल्ली, 24 जून 2025 दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंगस्टर रोमिल बोहरा को एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया। रोमिल पर हत्या और जबरन वसूली के कई संगीन मामले दर्ज थे और वह लंबे समय से पुलिस की वांछित सूची में था। यह मुठभेड़ दिल्ली-हरियाणा सीमा के पास डेरा मंडी इलाके में हुई, जिसमें दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।

पुलिस के अनुसार, रोमिल बोहरा हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला था और काला राणा-नोनी राणा गिरोह का सक्रिय सदस्य था। हाल ही में वह 14 जून को कुरुक्षेत्र में शराब कारोबारी शांतनु की हत्या के बाद सुर्खियों में आया था। शांतनु हरियाणा के 12 जिलों में शराब कारोबार करता था और उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह हत्या गैंग की आपराधिक साजिश का हिस्सा मानी जा रही थी।

इतना ही नहीं, रोमिल बोहरा पर पिछले वर्ष यमुनानगर में चार लोगों की सामूहिक हत्या का आरोप भी है। उसे पकड़ने के लिए दिल्ली और हरियाणा पुलिस लगातार सक्रिय थी, लेकिन वह हर बार बच निकलता था। 24 जून की सुबह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को हरियाणा पुलिस से गुप्त सूचना मिली कि रोमिल दिल्ली-हरियाणा सीमा पर देखा गया है। इसके बाद काउंटर इंटेलिजेंस और स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने डेरा मंडी इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया।

Advertisement

मुखबिर की पहचान के बाद जैसे ही पुलिस ने रोमिल को पकड़ने की कोशिश की, उसने पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोलियां चलाईं, जिसमें रोमिल को गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस मुठभेड़ में दो पुलिस अधिकारी, एसआई प्रवीण और एसआई रोहन भी घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि रोमिल दिल्ली में भी एक आर्म्स एक्ट मामले में वांछित था और कई अपराधों में उसकी सक्रिय भूमिका रही है। उसके खिलाफ हत्या, लूट, जबरन वसूली जैसे कई संगीन धाराओं में केस दर्ज थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *