सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

दिल्ली नगर निगम के आयुक्त ज्ञानेश भारती को जारी किया नोटिस : संजय गहलोत

2 मिनट पढ़ें
दिल्ली नगर निगम के आयुक्त ज्ञानेश भारती को जारी किया नोटिस : संजय गहलोत

दिल्ली नगर निगम के आयुक्त ज्ञानेश भारती को जारी किया नोटिस : संजय गहलोत

Advertisement

दिल्ली नगर निगम के आयुक्त ज्ञानेश भारती को जारी किया नोटिस : संजय गहलोत

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) :  हिंदूराव अस्पताल में सफ़ाई कर्मचारी प्रकाश पुत्र इतवारी के साथ रेजिडेंट डॉक्टर अली द्वारा मारपीट के विरोध में अस्पताल में कार्यरत सभी सफाई कर्मचारी एंव अन्य स्टाफ पिछले कई दिनों से हड़ताल पर है ।

इस बाबत दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत ने बताया कि उक्त सफाई कर्मचारी प्रकाश  से मिली शिकायत के अनुसार जब वह सुबह किसी मरीज़ की सहायता करते हुए स्ट्रेचर पर मरीज़ को  डॉक्टर अली के पास  लेकर पहुंचा  और उनका दरवाज़ा खटखटाया तो डॉक्टर ने अभद्रतापूर्ण व्यवहार करते उसे धक्का दिया एवं कर्मचारी प्रकाश ने जब उन्हें ऐसा करने से मना किया तो जातिसूचक शब्दो से सम्बोधित किया और मारपीट की। इस मामले का संज्ञान लेकर निगम प्रशासन ने उल्टा सफाई कर्मचारी प्रकाश को केवल चार माह पश्चात रिटायर होने वाला है एवं सहायक सफ़ाई निरीक्षक विकास कौशिक को भी न केवल ट्रांसफर किया अपितु मेज़र पैनल्टी लगाते हुए निलंबित भी कर दिया, जिससे कर्मचारियों में भंयकर रोष व्याप्त है।

Advertisement

पीड़ित कर्मचारी ने आयोग का दरवाजा खटखटाया है और न्याय की मांग की है। मामले का संज्ञान लेकर आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत ने तुरन्त अस्पताल का दौरा किया और हड़ताली कर्मचारियों  से वार्तालाप की जहां सभी कर्मचारियों ने एक सुर में न्याय की गुहार की है और न्याय मिलने  तक हड़ताल करने की घोषणा की है, उन्होंने कहा है दिल्ली नगर निगम के आला अधिकारियों ने बिना कोई जांच किए  एक दलित सफाई कर्मचारी के विरुद्ध एकतरफा इतना कठोर फैसला लिया है।

आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत ने मामले की अति गंभीरता को देखते हुए तुरन्त निगम कमिश्नर ज्ञानेश भारती को नोटिस जारी करते हुए एक सप्ताह में  पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके। चेयरमैन संजय गहलोत ने जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर हड़ताली कर्मचारियों से भी हड़ताल को जल्द समाप्त करने का आह्वान किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *