सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

जरूरत है कन्हैया कुमार जैसे शिक्षित तथा दबंग सांसद की उत्तर पूर्वी दिल्ली को : हाजी जरीफ

3 मिनट पढ़ें
जरूरत है कन्हैया कुमार जैसे शिक्षित तथा दबंग सांसद की उत्तर पूर्वी दिल्ली को : हाजी जरीफ

जरूरत है कन्हैया कुमार जैसे शिक्षित तथा दबंग सांसद की उत्तर पूर्वी दिल्ली को : हाजी जरीफ

Advertisement

जरूरत है कन्हैया कुमार जैसे शिक्षित तथा दबंग सांसद की उत्तर पूर्वी दिल्ली को : हाजी जरीफ

– शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,सभी वरिष्ठ नेताओं को मौका न देते हुए कांग्रेस पार्टी ने एक नए युवा चेहरे कन्हैया कुमार को मौका दिया है और पार्टी के फैसले का सम्मान करते हुए उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को कन्हैया कुमार का साथ देना चाहिए और पूरी मेहनत से कन्हैया कुमार को उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से सांसद का चुनाव लड़वाना चाहिए, ऐसा कहना है कबीर नगर वार्ड के निगम पार्षद हाजी जरीफ का।

Advertisement

उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी कन्हैया कुमार की दावेदारी पर बात करते हुए हाजी जरीफ ने कहा की कांग्रेस ने उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से एक नए चेहरे को मौका दिया है और पार्टी के फैसले को स्वीकार करते हुए उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता को कन्हैया कुमार का पूरा साथ देना चाहिए और सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को मिलकर कन्हैया कुमार को उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से दमदार तरीके से चुनाव लड़वाना चाहिए। हाजी जरीफ ने आगे कहा की जो कुछ लोग कन्हैया कुमार की दावेदारी का विरोध कर रहे है उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए क्योंकि उनके इस कार्य से पार्टी को आगामी लोकसभा चुनावों में नुकसान पहुंच सकता है। हाजी जरीफ ने आगे कहा की जो लोग ऐसा कह रहे है की कन्हैया कुमार बाहरी प्रत्याशी या बिलकुल नया चेहरा है उनको मैं यह कहूंगा की इस बात को तो हमें कांग्रेस के फायदे के तौर पर देखना चाहिए क्योंकि बतौर प्रत्याशी के रूप में कन्हैया कुमार के नाम की घोषणा से पहले तो भाजपा और खुद मनोज तिवारी भी यही सोच रहे होंगे की कांग्रेस उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र के ही किसी नेता को प्रत्याशी घोषित करेगी तो उसी सोच के तहत भाजपा और मनोज तिवारी ने अपनी रणनीति भी बनाई होगी लेकिन कांग्रेस ने उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से बतौर प्रत्याशी एक ऐसे नाम की घोषणा कर दी जिसका अंदाजा भाजपा और मनोज तिवारी दूर दूर तक नहीं लगा सकते थे जिसकी वजह से भाजपा और मनोज तिवारी ने कांग्रेस के प्रत्याशी के विरुद्ध जो भी चुनावी योजना बनाई थी वह सारी योजना धरी की धरी रह गई और कन्हैया कुमार के नाम की घोषणा ने भाजपा और मनोज तिवारी दोनों की ही रातों की नींद उड़ा के रख दी। हाजी जरीफ ने आगे उत्तरी पूर्वी लोकसभा क्षेत्र की जनता से यह अपील करते हुए कहा की ज्यादा से ज्यादा संख्या में कन्हैया कुमार को वोट देकर विजयी बनाए क्योंकि देश को कन्हैया कुमार जैसे शिक्षित सांसदों की ही जरूरत है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *