सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 7 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराFood Adulteration: मिलावटखोरों पर कार्रवाई से त्योहारों में जनता को मिलेगा शुद्ध खाद्य पदार्थों का भरोसा : विनीत जैनSolar Energy: दिल्ली की हर छत को सौर ऊर्जा से जोड़ने की पहल सराहनीय : राजकुमार बल्लनDelhi Laxmi Yojana: इस बार भी दीपावली पर महिलाओं के खातों में नहीं आए पैसे, मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर भी नहीं मिला : नीलम चौधरीMumbai Building Fire: घाटकोपर की 25 मंजिला इमारत की 23वीं मंजिल पर लगी आग, एक व्यक्ति के झुलसने की खबरVaibhav Sooryavanshi Bihar Captain: वैभव सूर्यवंशी को मिली बिहार की कप्तानी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में संभालेंगे कमान

Noida Fire: सेक्टर-75 की Ivy County सोसाइटी में 12वीं मंजिल पर भीषण आग, पूरा फ्लैट जलकर खाक

3 मिनट पढ़ें

Noida Fire: सेक्टर-75 की Ivy County सोसाइटी में 12वीं मंजिल पर भीषण आग, पूरा फ्लैट जलकर खाक

नोएडा के सेक्टर-75 स्थित Ivy County Society में शुक्रवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। सोसाइटी की 12वीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट अचानक आग की चपेट में आ गया और देखते ही देखते पूरा फ्लैट धू-धू कर जलने लगा। घटना के बाद पूरे टावर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागने लगे।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8 बजे फ्लैट से अचानक धुआं और तेज लपटें निकलती दिखाई दीं। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पूरा फ्लैट इसकी चपेट में आ गया। आसपास रहने वाले लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और फायर विभाग को दी।

घटना की जानकारी मिलते ही कई फायर टेंडर मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। आग इतनी तेजी से फैल रही थी कि फायर विभाग की टीम ने तुरंत आसपास के फ्लैटों को खाली कराना शुरू कर दिया। लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर पूरे फ्लोर को खाली कराया गया ताकि कोई बड़ा हादसा न हो।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग लगने के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। ऊंची इमारत से उठती आग की लपटें और काला धुआं दूर तक दिखाई दे रहा था। कई लोग अपने फ्लैट छोड़कर नीचे खुले स्थानों पर जमा हो गए।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण एसी के कंप्रेसर में ब्लास्ट बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि एसी में धमाका होने के बाद आग तेजी से पूरे कमरे में फैल गई। हालांकि फायर विभाग की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया और उसे अन्य फ्लैटों तक फैलने से रोक दिया।

नोएडा फायर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, समय रहते राहत और बचाव कार्य शुरू होने की वजह से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। हालांकि फ्लैट के अंदर रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया।

आग बुझाने के बाद फायर अधिकारियों ने पूरे फ्लोर और आसपास के फ्लैटों की जांच की। साथ ही बिल्डिंग की सुरक्षा व्यवस्था और फायर सेफ्टी सिस्टम की भी जांच की जा रही है। घटना थाना सेक्टर-113 पुलिस क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस और फायर विभाग की टीमें मौके पर मौजूद रहीं और स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो यह हादसा और भी बड़ा रूप ले सकता था। घटना के बाद सोसाइटी में रहने वाले लोगों में डर का माहौल बना हुआ है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *