पानी के अभाव में किसी पक्षी की जान ना जाए : श्याम सुन्दर अग्रवाल
सभी अपनी छतों पर बर्तन में पानी भरकर रखें
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : बढ़ती गर्मी को देखते हुए फेमीकोर सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने पक्षियों के पीने के पानी की चिंता करते हुए गीता कॉलोनी पुश्ते के पास 500 मिट्टी के बर्तन वितरित किए | कार्यक्रम से पूर्व फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक अग्रवाल ने कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर श्याम सुन्दर अग्रवाल का पटका पहनाकर स्वागत किया।
श्याम सुन्दर अग्रवाल ने कहा पीने के पानी के अभाव में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पक्षी दम तोड़ देते है उनकी जान बचाने के लिए हमे अपनी अपनी छत पर प्रतिदिन बर्तन में पानी रखना चाहिए,फैमिकोर सोशल वेलफेयर फाउंडेशन ने पक्षियों की जान बचाने के लिए फाउंडेशन ने अच्छी सोच के साथ पहल की है कि पानी के अभाव में किसी भी पक्षी की जान नहीं जानी चाहिए इसके लिए मै फाउंडेशन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करता हूं इस कार्यक्रम को देखकर इस मुहिम से समस्त दिल्ली में बड़ी संख्या में लोग जुड़ेंगे जिससे सभी पक्षियों को पानी उपलब्ध हो जाएगा।
कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला मंत्री कंचन शर्मा,राजकुमार राही,कामना कमल,नेहा अग्रवाल,अल्का जैन,सुनील अग्रवाल,शिखा अग्रवाल,मोंटू अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता,संजय बंसल,मुकेश अग्रवाल राजीव अग्रवाल,मोहित अग्रवाल,विनोद राजपूत,अनीता अग्रवाल, विनीता अग्रवाल,संजय शर्मा ने बर्तन वितरण में सहयोग किया।



