सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

भाजपा के सामने विधानसभा चुनावों में नहीं टिक पायेगा कोई भी गठबंधन : मुकेश बंसल

3 मिनट पढ़ें
मुकेश बंसल

भाजपा के सामने विधानसभा चुनावों में नहीं टिक पायेगा कोई भी गठबंधन : मुकेश बंसल

Advertisement

भाजपा के सामने विधानसभा चुनावों में नहीं टिक पायेगा कोई भी गठबंधन : मुकेश बंसल
* भाजपा बनाएगी दिल्ली में सरकार

-शिवा कौशिक –

नई दिल्ली ,दिल्ली में विधानसभा चुनाव होने में मात्र 2 से 3 महीने रह गए हैं। सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी जमीनी तैयारी शुरू कर दी हैं। ऐसा माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव की तरह ही दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का गठबंधन हो सकता है और दोनों ही राजनीतिक पार्टी मिलकर दिल्ली में विधानसभा चुनाव लड़ सकती हैं।

इसी विषय पर बात करते हुए कर्दमपुरी वार्ड से भाजपा के निगम पार्षद मुकेश बंसल ने कहा कि चाहे आम आदमी पार्टी और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़े या दोनों अलग अलग चुनाव लड़े दिल्ली के विधानसभा चुनावों में जीत भारतीय जनता पार्टी की ही होगी क्योंकि एक तरफ आम आदमी पार्टी है जिसने पिछले 10 वर्षों में दिल्ली की जनता की आंखों में सिर्फ धूल झोंकी है, पिछले 10 वर्षों में आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की जनता के विकास के लिए कोई काम नहीं किया, विकास के नाम पर आम आदमी पार्टी ने करोड़ों रुपयों का घोटाला किया, खुद को आम आदमी बताते बताते दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने अपने लिए करोड़ों रुपयों का शीश महल बनवाया वही दूसरी तरफ कांग्रेस दिल्ली के विधानसभा चुनाव में कहीं नहीं है, कांग्रेस अभी भी अपना खोया हुआ जनाधार ही तलाश रही है इसलिए अगर यह दोनों पार्टी मिलकर भी चुनाव लड़ती हैं तब भी भारतीय जनता पार्टी को कोई भी कड़ी चुनौती नहीं दे पाएगी और आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ही जीत होगी।

Advertisement

मुकेश बंसल ने आगे कहा कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर भी आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था और नतीजा सबके सामने है, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस दिल्ली में एक भी लोकसभा सीट नहीं जीत पाई और दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल करी जो इस बात को दर्शाता है कि दोनों पार्टी मिल जाएं तब भी भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला नहीं कर सकती।

मुकेश बंसल ने कहा कि जिस तरह से भाजपा ने दिल्ली की सभी सातों लोकसभा सीट जीती थी उसी तरह से भाजपा अबकी बार दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीट भी जीतेगी और निश्चित ही दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी। मुकेश बंसल ने आगे कहा कि दिल्ली की जनता ने केंद्र में भाजपा का काम देखा है और दिल्ली की जनता भाजपा के कार्यों से खुश भी है तभी तो कुछ महीने पहले हुए लोकसभा चुनाव में दिल्ली की जनता ने सभी सातों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जीत दिलाई थी उसी तरीके से आगामी विधानसभा चुनाव में भी दिल्ली की जनता भारतीय जनता पार्टी को वोट देगी और अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी की झूठी सरकार को दिल्ली की सत्ता से हटाते हुए भाजपा को दिल्ली की सत्ता पर बिठाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *