सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

नीतीश कुमार ने 8वीं बार ली बिहार के सीएम पद की शपथ, तेजस्वी बने डिप्टी सीएम

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

नीतीश कुमार ने 8वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली। एक बार फिर नितीश कुमार बिहार में सत्ता पर काबिज हो चुके हैं। जदयू के नेता नीतीश कुमार ने आज बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ ही राजद नेता और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव दूसरी बार डिप्टी सीएम बन गए हैं। राज्यपाल फागू चौहान ने राजभवन में दोनों नेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले जनता दल के नेता नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से बात की। राजद प्रमुख की बेटी और सांसद मीसा भारती ने बताया कि लालू प्रसाद ने कुमार के फैसले का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। लालू प्रसाद एक बीमारी से उबर रहे हैं और यहां अपनी बेटी के साथ रहते हैं। किसी जमाने में लालू प्रसाद के चिर प्रतिद्वंद्वी रहे कुमार ने बिहार में 2015 के विधानसभा चुनाव से पहले उनके साथ गठबंधन कर लिया था और यह गठबंधन चुनाव जीत गया था। अब सात साल बाद फिर से उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के साथ अपना गठबंधन तोड़कर राजद से हाथ मिला लिया है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ही नीतीश कुमार ने 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष की एकजुटता का आह्वान किया। नीतीश ने कहा, ‘जो लोग 2014 में सत्ता में आए थे क्या वे 2024 में भी विजयी होंगे? मैं ये बात सभी विपक्षी दलों से कहना चाहता हूं कि वे 2024 के लिए एकजुट हो जाएं। मैं ऐसे किसी पद की रेस में नहीं हूं.’

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *