सत्य के साथ • आपके साथशनिवार, 28 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले- हमने NDA छोड़ दिया

1 मिनट पढ़ें
Advertisement

बिहार में राजनीति का नया मोड़ आ चुका है। जदयू और भाजपा की राहें जुदा हो गई हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज राज्यपाल फागु चौहान से राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा है। इसके साथ ही उन्होंने राज्यपाल के सामने नई सरकार बनाने का दावा भी पेश किया है। जिसमें उन्होंने 160 विधायकों के समर्थन का दावा किया। राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद जदयू नेता नीतीश कुमार ने कहा कि हमने एनडीए छोड़ दिया। सभी सांसदों और विधायकों की सहमति के बाद हमने एनडीए छोड़ा है। हालांकि उन्होंने प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार को लेकर पूछे गए सवाल पर चुप्पी साध ली। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि राजद नीतीश कुमार को समर्थन दे सकती है। विभागों के आवंटन पर कोई मतभेद नहीं होगा। तेजस्वी यादव ने कहा कि उनके पास 160 की ताकत है। अगर भाजपा अस्थिरता पैदा करने की कोशिश करती है या राष्ट्रपति शासन लागू करने की कोशिश करती है, तो हम उन्हें करारा जवाब देंगे।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *