सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

नितिन देसाई ने की खुदकुशी, स्टूडियो में फंदे पर लटका मिला शव

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने की खुदकुशी, स्टूडियो में फंदे पर लटका मिला शव

मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई का निधन हो गया है. उन्होंने एनडी स्टूडियों में फांसी लगाकर खुदकुशी की है.

हिंदी सिनेमा के लिए एक बुरी खबर आई है. मशहूर आर्ट डायरेक्टर नितिन देसाई ने खुदकुशी कर ली है. नितिन की आत्महत्या की खबर सुनने के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर है. नितिन ने मुंबई से लगभग 80km दूर कर्जत इलाके में बने एनडी स्टूडियो में फांसी लगाकर खुदकुशी की है. रिपोर्ट्स की माने तो नितिन आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे. कुछ दिन पहले उनपर एक एडवर्टाइजिंग एजेंसी ने धोखाखड़ी का आरोप लगाया था.

धोखाधड़ी का लगा आरोप

रिपोर्ट्स की माने तो मई में नितिन पर धोखाधड़ी का आरोप लगा था. एक एजेंसी ने उन पर 3 महीने तक काम करवाने के बाद पैसा नहीं देने का आरोप लगाया था. रिपोर्ट्स की माने तो ये रकम करीब 51 लाख रुपए थी. हालांकि नितिन ने इन आरोपों को गलत ठहराया था.

Advertisement

इन फिल्मों के सेट किए थे डिजाइन

नितिन ने कई बेहतरीन फिल्में इंडस्ट्री को दी हैं. इनमें से कुछ हम दिल दे चुके सनम, लगान, जोधा अकबर और प्रेम रतन धन पायो शामिल हैं. नितिन ने इस फिल्मों के सेट डिजाइन किए थे. इन सभी फिल्मों में भव्य सेट दिखाए गए थे जिसकी हर बार तारीफ की जाती है. नितिन को चार नेशनल अवॉर्ड भी मिला है. उन्हें बेस्ट आर्ट डायरेक्शन के लिए इन पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था.

एक्टिंग में आजमा चुके हैं हाथ

नितिन देसाई ने सेट डिजाइन करने के साथ एक्टिंग में भी अपना हाथ आजमाया था. नितिन ने दाउद फन ऑन द रन, हेलो जय हिंद और हम सब एक हैं जैसी कई फिल्मों में एक्टिंग की थी. इतना ही नहीं उन्होंने फिल्मों का डायरेक्शन भी किया है. 2011 में आई फिल्म हेलो जय हिंद में नितिन ने एक्टिंग करने के साथ डायरेक्शन भी किया था. उन्होंने मराठी फिल्म भी डायरेक्ट की थीं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *