सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

दिल्ली के बलजीत नगर में युवक की हत्या, स्थानीय लोगों ने किया हंगामा

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

दिल्ली के बलजीत नगर में दो गुटों में झगड़े का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक तीन युवकों में हुई लड़ाई में नीतेश नाम के एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद इलाके के लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क को जाम कर दिया है। वहीं दिल्ली पुलिस का कहना है हत्या का केस दर्ज किया गया है। नीतेश की हत्या के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़क गया। लोग नीतेश के शव को सड़क पर ही रखकर विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। हत्या के तीनों आरोपी उफीजा, अदनान और अब्बास फरार हैं। डीसीपी श्वेता चौहान ने बताया 12 अक्टूबर को शादीपुर इलाके में नीतेश, आलोक और मोंटी नाम के तीन लोगों ने बाइक पर सवार एक व्यक्ति को रोका और उसकी पिटाई कर दी थी। वहीं, कुछ समय बाद दूसरे गुट के लोगों द्वारा नीतेश, आलोक और मोंटी को पीटा गया। पुलिस के अनुसार, इस मारपीट में नीतेश और आलोक नाम के दौ युवक घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान नीतेश की मौत हो गई। यह मामला शनिवार रात का है। नितेश ने अपने दो दोस्तों आलोक और मोंटी के साथ बाइक पर जा रहे एक शख्स को अचानक रोक लिया और फिर उसको पीटने लगे। इसी बीच दूसरे समूह के लड़के भी वहां आ गए और मारपीट शुरू हो गई। दूसरे गुट ने नितेश और उसके दोस्तों को बेरहमी से पीटा। लड़ाई के दौरान नितेश और आलोक घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां नितेश ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि नितेश और आलोक दोनों का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। मध्य दिल्ली की पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) श्वेता चौहान ने कहा, “नितेश को गंभीर चोटें आईं थीं जिस वजह से कल रात उसकी मौत हो गई और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों की पहचान कर ली गई है। वे दूसरे समुदाय से हैं। हालांकि, इसमें कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है।”

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *