एन.एफ.एल.द्वारा निगम विद्यालयों में स्वच्छ पेयजल सुविधाओं का विस्तार, विद्यार्थियों को भीषण गर्मी में राहत : अमित शर्मा
नई दिल्ली |( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : एन.एफ.एल भारत की अग्रणी यूरिया उत्पादक नवरत्न कंपनी, ने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत दिल्ली के निगम विद्यालयों में विद्यार्थियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने हेतु एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत वॉटर कूलर एवं आर.ओं प्यूरीफायर स्थापित किए, जिनका उद्घाटन आज विभिन्न विद्यालय परिसरों में आयोजित कार्यक्रमों के माध्यम से किया गया। ये सुविधाएं सीलमपुर बी गर्ल्स स्कूल जाफराबाद गर्ल्स स्कूल, सब्जी मंडी मौजपुर स्कूल तथा जोहरीपुर गर्ल्स स्कूल में स्थापित की गई हैं। इन अवसरों पर आयोजित कार्यक्रमों में मुख्य सतर्कता अधिकारी अमित कुमार शर्मा की उपस्थिति रही। कार्यक्रमों में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों—हाजी अफ़ज़ल पार्षद, सीलमपुर, जुबैर अहमद विधायक शफुगता जुबैर पार्षद, चौहान बांगर, अनिल गौड़ (पार्षद, मौजपुर) एवं रोशन लाल सागर (पार्षद, जोहरीपुर)तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की सहभागिता रही, जिससे आयोजन की गरिमा और अधिक समृद्ध हुई |

उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार की पहलें केवल आधारभूत सुविधाओं के विस्तार तक सीमित न होकर एक व्यापक सामाजिक प्रतिबद्धता का परिचायक हैं, जिनके माध्यम से स्वस्थ, सुरक्षित एवं सशक्त भावी पीढ़ी के निर्माण की दिशा में सार्थक प्रयास किए जा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इसी क्रम में गत एक माह के दौरान शाहदरा उत्तरी क्षेत्र के अनेक विद्यालयों में वॉटर कूलर एवं वॉटर प्यूरीफायर स्थापित किए गए हैं, जिससे वर्तमान भीषण गर्मी में विद्यार्थियों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल की सतत उपलब्धता सुनिश्चित हो पा रही है। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास न केवल विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करते हैं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन को प्रोत्साहित करते हुए राष्ट्र निर्माण को भी सुदृढ़ आधार प्रदान करते हैं।



