Home Breaking News ‘देवारा’ की नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान, अब इस तारीख को...

‘देवारा’ की नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान, अब इस तारीख को थिएटर्स में दस्तक देगी Junior NTR की फिल्म

0
199

‘देवारा’ की नई रिलीज डेट का हुआ ऐलान, अब इस तारीख को थिएटर्स में दस्तक देगी Junior NTR की फिल्म

जूनियर एनटीआर की मोस्ट अवेटिड फिल्म देवारा पार्ट 1 की नई रिलीज डेट सामने आ गई है. चलिए जानते हैं अब किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी ये फिल्म.

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेडिट फिल्म देवारा पार्ट 1 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. फैंस स्टार्स की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज हुआ था, जो काफी शानदार है. दर्शक भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं. फैंस को अब इसकी रिलीज का इंतजार है. पहले ये फिल्म 5 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी. लेकिन इसकी रिलीज डेट पोस्टपोन हो गई थी. वहीं, अब इसकी नई रिलीज डेट सामने आ गई है.

अब इस तारीख को रिलीज होगी देवारा पार्ट – 1

देवारा पार्ट 1 की नई रिलीज डेट का ऐलान हो गया है. इस बात की जानकारी जूनियर एनटीआर और मेकर्स ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है. एक्टर ने अपनी इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक दमदार पोस्टर शेयर किया है. इस पोस्टर पर फिल्म की नई रिलीज डेट लिखी हुई है. इसके मुताबिक, जूनियर एनटीआर की फिल्म 10 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

इस वजह से फिल्म की रिलीज डेट बढ़ी आगे

बता दें कि, फिल्म को पोस्टपोर्न करने की वजह भी सामने आई थी. एक करीबी सूत्र के मुताबिक फिल्म में वीएफएक्स पर अच्छे से काम हो सके इस वजह से इसकी डेट को आगे बढ़ाने का फैसला लिया गया था. करीबी सूत्र ने बताया था कि- अभी 20 दिन की शूटिंग बाकी है. इस बीच फिल्म में विलेन का किरदार निभाने वाले एक्टर सैफ अली खान इंजर्ड हो गए हैं. फिल्म को आगे बढ़ाने की एक वजह ये भी है. वो किसी भी कीमत पर इस फिल्म के साथ कोई भी कॉम्प्रोमाइज नहीं करना चाहते हैं. ऐसे में फिल्म को आगे बढ़ाने ही उनका सही फैसला है.

दो पार्ट में रिलीज होगी देवारा

बताते चले किं, देवारा को दो पार्ट में बनाया जा रहा है जो अलग-अलग करके रिलीज किया जाएगा. अभी देवारा पार्ट 1 रिलीज की जाएगी. इसके बाद इससके दूसरे पार्ट को रिलीज किया जाएगा. इस फिल्म में जूनियर एनटीआर और जाह्नवी कपूर नजर आने वाले हैं. जाह्ववी इस फिल्म से अपना साउथ डेब्यू भी कर रही हैं. वहीं, सैफ अली खान फिल्म में नेगेटिव किरादर निभाते नजर आएंगे. फिल्म को कोरताला शिवा डायरेक्ट कर रहे हैं.

वॉर 2 में भी नजर आएंगे जूनियर एनटीआर

जूनियर एनटीआर के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो इस फिल्म के बाद अयान मुखर्जी की वॉर 2 में भी नजर आएंगे. इस फिल्म से एनटीआर अपना बॉलीवुड डेब्यू करेंगे. इस फिल्म में ऋतिक रोशन लीड रोल निभाएंगे. फिलहाल फिल्म को लेकर कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here