सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 26 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Yamuna Pollution: सफाई के नाम पर भारी नौटंकी, यमुना आज भी मैली – विपिन शर्माDelhi Village Urbanisation: 48 गांवों के शहरीकरण से खुलेगा विकास का नया रास्ता, लोगों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं – डॉ. यूके चौधरीDelhi Pollution Control: प्रदूषण रोकने के लिए दिल्ली सरकार पूरे समर्पण से कार्य कर रही है – संजय गोयलNaseeruddin Shah Statement: कोलकाता फिल्म संस्थान के छात्रों के समर्थन में उतरे नसीरुद्दीन शाह, भाजपा पर साधा तीखा निशानाLudhiana Dowry Assault: दहेज में थार और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को सड़क पर घसीटकर पीटा, सीसीटीवी में कैद हुई बर्बरताGangster Arrest USA: अमेरिका के लास वेगास में मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ और नीरज फरीदपुरिया गिरफ्तार, भारत लाने में जुटी हरियाणा एसटीएफTelangana Gang Rape Case: सिद्दीपेट में दशहरा के दिन 15 वर्षीय नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट में 3 किशोरों समेत 7 आरोपी गिरफ्तारChuru Road Accident: राजस्थान के चूरू में कार और ट्रक की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्यों समेत 6 की मौत और मासूम गंभीर

केजरीवाल सरकार का एलान, दिल्ली पुलिस के शहीद ASI शंभु दयाल के परिवार को देगी एक करोड़

2 मिनट पढ़ें

दिल्ली के मायापुरी थाना क्षेत्र में झपटमार द्वारा चाकू से किए गए हमले से घायल एएसआइ शंभु दयाल की 8 जनवरी को उपचार के दौरान मौत हो गई थी। आज इस मामले में दिल्ली की सीएम अरविंद केजरीवाल ने एएसआइ शंभु दयाल के परिवार को 1 करोड़ रुपये की मदद देने का ऐलान किया है।सीएम केजरीवाल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि जनता की रक्षा करते हुए एएसआई शंभू जी ने अपनी जान तक की परवाह नहीं की। वह शहीद हो गए। हमें उन पर गर्व है। उनकी जान की कोई कीमत नहीं, पर उनके सम्मान में हम उनके परिवार को एक करोड़ रुपये की अनुग्रह राशि देंगे सीएम केजरीवाल ने कहा कि एएसआई दयाल थाने में शिकायत करने पहुंची उस महिला के साथ गए थे, जिसके पति का मोबाइल फोन छीन लिया गया था। जब वह मौके पर पहुंचे तो महिला ने झपटमार की तरफ इशारा किया। एएसआई दयाल ने उसे गिरफ्तार कर लिया और अपने साथ थाने ले जाने लगे, तभी झपटमार ने उन पर चाकू से कई बार वार किया। घटना में गंभीर रूप से घायल दयाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

रविवार की सुबह शंभू दयाल की मौत की सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे थे। शंभु दयाल के शहीद होने के बाद दिल्ली पुलिस के द्वारा उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि देते हुए अंतिम संस्कार किया गया था। दिल्ली पुलिस के आयुक्त संजय अरोड़ा समेत अन्य कई बड़े अधिकारियों ने उन्हें सलामी दी थी। ASI शंभु दयाल के परिवार में पत्नी संजना, दो बेटी गायत्री और प्रियंका तथा बेटा दीपक हैं। शंभु दयाल मूलत: राजस्थान के सीकर जिले के रहने वाले थे। साल 1993 में वो बतौर कॉन्स्टेबल दिल्ली पुलिस में भर्ती हुए थे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *