Home Uncategorized NEET-UG 2026 Paper Leak: आरोपी शुभम खैरनार दो दिन की ट्रांजिट रिमांड...

NEET-UG 2026 Paper Leak: आरोपी शुभम खैरनार दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर CBI को सौंपा गया

0
27

NEET-UG 2026 Paper Leak: आरोपी शुभम खैरनार दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर CBI को सौंपा गया

देशभर में चर्चा का विषय बने NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में गिरफ्तार आरोपी Shubham Khairnar को बुधवार को Fort Court में पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने शुभम खैरनार को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर Central Bureau of Investigation यानी CBI को सौंप दिया। अब जांच एजेंसी उसे दिल्ली लेकर जाएगी, जहां गुरुवार 14 मई को उसे दिल्ली की CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा।

CBI ने कोर्ट को बताया कि NEET-UG पेपर लीक मामले में केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरा नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। एजेंसी के अनुसार, शुभम खैरनार से पूछताछ के जरिए अन्य आरोपियों और पूरे गिरोह तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी। जांच एजेंसी का कहना है कि इस नेटवर्क की परतें खोलने और पूरे षड्यंत्र का खुलासा करने के लिए आरोपी की कस्टडी बेहद जरूरी है।

जानकारी के मुताबिक, CBI की टीम बुधवार शाम की फ्लाइट से शुभम को मुंबई से दिल्ली लेकर जाएगी। गिरफ्तारी के बाद से ही एजेंसी लगातार उसके संपर्कों, मोबाइल रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

बताया जा रहा है कि शुभम खैरनार महाराष्ट्र के Nashik जिले के नांदगांव का रहने वाला है। उसके पिता भी पेशे से डॉक्टर बताए जा रहे हैं। शुभम मध्य प्रदेश के Sathy Sai University में BAMS के तीसरे वर्ष का छात्र था। कॉलेज में छुट्टियां होने के कारण वह पिछले कुछ समय से नासिक में रह रहा था और वहीं प्रैक्टिस भी कर रहा था। इसके लिए उसने शेयरिंग में एक फ्लैट लिया हुआ था।

सूत्रों के अनुसार, बुधवार को शुभम अपने फ्लैट के पास स्थित मंदिर में दर्शन करने गया था। इसी दौरान Nashik Crime Branch की टीम ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद पूछताछ के आधार पर उसे औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले को लेकर पहले से ही पूरे देश में आक्रोश और बहस का माहौल बना हुआ है। लाखों छात्रों और अभिभावकों के बीच परीक्षा की निष्पक्षता को लेकर सवाल उठ रहे हैं। अब CBI इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पेपर लीक नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here