सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 8 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Building Collapse: दिल्ली में इमारतें नहीं, निगम का भ्रष्टाचार और प्रशासनिक व्यवस्था ढह रही है : श्याम सुन्दर अग्रवालFood Adulteration: मिलावट के खिलाफ मुख्यमंत्री का सड़क पर उतरना जन स्वास्थ्य के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण : रोमेश चंद्र गुप्ताFood Adulteration: मुख्यमंत्री की सक्रियता से मिलावटखोरों में मचेगा हड़कंप, जनता की सेहत से समझौता नहीं करेगी सरकार : गुरमीत सिंह सूराPoland Shooting: क्राकोव के मुख्य बाजार में कार से अंधाधुंध फायरिंग, छह लोगों की मौत, 15 घायल; हमलावर गिरफ्तारIND vs NZ: छोटे लक्ष्य का पीछा करने में छूटे भारत के पसीने, दूसरे वनडे में चार रन से जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़तSharad Pawar Health Update: शरद पवार की सेहत में सुधार, तीन दिन बाद मुंबई के अस्पताल से मिली छुट्टी; घर पर जारी रहेगा इलाजSonia Gandhi Memoir: मोदी सरकार पर लोकतंत्र को नुकसान पहुंचाने का आरोप, आपातकाल और राजीव गांधी से रिश्ते पर भी बोलीं सोनिया; भाजपा का पलटवारBismillah Khan House: पुश्तैनी मकान पर बुलडोजर चलने के अखिलेश यादव के दावे को परिवार ने नकारा, खुद करा रहा पुनर्निर्माण; भूतल पर बनेगा संग्रहालय

डायमंड लीग में हिस्सा लेने के लिए नीरज चोपड़ा को देना होगा मेडिकल फिटनेस

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

भारत के गोल्डन बॉय यानि नीरज चोपड़ा वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान चोटिल हो गए थे। जिस वजह से उन्हें इस बार कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 से भी बाहर होना पड़ा था। अब नीरज चोपड़ा का नाम 26 अगस्त को होने वाले टूर्नामेंट के प्रतियोगियों की सूची में है। सुमरिवाला ने कहा, ‘वह मेडिकल आधार पर फिट होंगे तो ही खेलेंगे।’ नीरज चोपड़ा को अमेरिका के यूजीन में पिछले महीने वर्ल्ड चैंपियनशिप के दौरान ग्रोइन में खिंचाव आ गया था। उन्होंने वहां सिल्वर मेडल हासिल किया था। नीरज वर्ल्ड चैंपियनशिप में अपने इवेंट के दौरान अपनी जांघ पर पट्टी बांधे नजर आए थे। इसके बाद उनका एमआरआई स्कैन हुआ था, जिसमें ग्रोइन इंजरी का पता लगा। बाद में उन्हें 3 सप्ताह तक आराम की सलाह दी गई। वर्ल्ड चैंपियनशिप में लगी इसी चोट ने उन्हें कॉमनवेल्थ गेम्स से हटने के लिए मजबूर कर दिया। नीरज की गैरमौजूदगी में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने नीरज का सपना तोड़ने वाले वर्ल्ड चैंपियन एंडरसन पीटर्स को हराकर कॉमनवेल्थ का खिताब जीता था। अरशद और नीरज के बीच पिछले कुछ समय से रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है। दोनों अच्छे दोस्त भी हैं। हाल ही में नीरज चोपड़ा ने एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उन्हें पहले एक पोल पर चढ़ते और फिर वापस नीचे आते देखा जा सकता है। पिछले साल टोक्यो ओलंपिक में ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने इस साल धमाकेदार वापसी की। यूजीन, ओरेगन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत जीतने से पहले उन्होंने दो बार भाला फेंक में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा।

Advertisement

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *