सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Delhi Air Pollution: करोड़ों रुपये खर्च के बावजूद प्रदूषण पर प्रभावी नियंत्रण नहीं: डॉ. एम. एल. भास्करChhath Puja Preparation: छठ महापर्व से पहले ही व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटी दिल्ली सरकार: दीपक गाबाCongress Rally: रामलीला मैदान में इंडिया ब्लॉक की रैली को सफल बनाने का महेंद्र भास्कर ने किया आह्वानGhaziabad Crime: पत्नी के जिम ट्रेनर ने घर में घुसकर पति पर चाकू से किया हमला, CCTV में कैद हुई वारदात; दोनों आरोपी गिरफ्तारDelhi Financial Assistance: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 51 नवविवाहित महिलाओं को दिए एक-एक लाख रुपये, करवा चौथ पर मिला खास तोहफाDelhi-Mumbai Expressway Accident: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर खड़ी बस में घुसी कार, पति-पत्नी और 12 साल की बेटी की मौत; दो बच्चे गंभीर घायलDelhi Robbery: लाहौरी गेट में दिनदहाड़े 2.30 करोड़ रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर कर्मचारियों को धमकाया; CCTV खंगाल रही पुलिसDelhi Lawyers Strike: ACP और SHO के तबादले के बाद वकीलों की हड़ताल खत्म, शिकायतों की जांच के लिए तय हुई समयसीमा

प्यार का वास्ता देकर शाहबाज ने पहले नील कुसुम से बनाये संबंध और फिर उतार दिया मौत के घाट

2 मिनट पढ़ें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में नील कुसुम की 24 दिसंबर 2022 को निर्मम हत्या कर दी गई थी। आरोपित शाहबाज खान अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस बीच यह जानकारी सामने आई है कि हत्या करने से पहले शाहबाज ने नील कुसुम के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इसके बाद उसे पेचकस से तब तक गोदता रहा जब तक वह मरी नहीं। 21 साल की नील कुसुम ने जनजातीय समाज में जन्म लेने के बाद ईसाई मत अपना लिया था। शुरुआती रिपोर्टों में उसे 51 बार पेचकस से गोदे जाने की बात कही गई थी। लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नील कुसुम के गले, सीने और शरीर के अन्य हिस्सों में पेचकस जैसे नुकीले हथियार से 26 वार किए गए थे। इस रिपोर्ट में शाहबाज खान का नाम शहबाद खान बताया गया है।

हत्या आरोपी शाहबाज़ को शक था कि नील कुसुम का उसके दूर के रिश्तेदार आशीष केरकेट्टा के साथ अफेयर चल रहा है। आशीष को लेकर पहले भी उसने नील कुसुम को मारने की धमकी दी थी। आशीष अक्सर लड़की के घर आता-जाता रहता था। शाहबाज हत्या के मकसद से ही गुजरात से फ्लाइट पकड़कर रायपुर पहुँचा और फिर कोरबा गया। मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा पहुँचकर शाहबाज़ ने नील कुसुम से संपर्क किया। 24 दिसंबर 2022 को मौका देखकर वह लड़की के घर में दाखिल हुआ। शाहबाज ने नील कुसुम को प्यार का वास्ता देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर अचानक साथ लाए पेचकस से उस पर वार करने लगा। चीख दबाने के लिए उसने तकिए की मदद से लड़की का मुँह दबा दिया। इसके बाद अपने फ़ोन बंद कर शाहबाज फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि उसे जल्दी ही गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *