सत्य के साथ • आपके साथरविवार, 1 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Congress Rally: कांग्रेस की महारैली से भाजपा, नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश कुमार में मचा हड़कंप : विपिन शर्माDelhi Flyover Development: फ्लाईओवरों के नीचे बदलेगी दिल्ली की तस्वीर, खाली जगहों का होगा जनहित में इस्तेमाल : गुरमीत सिंह सूराCongress Rally: जनता के हक और न्याय की आवाज बुलंद करेगी कांग्रेस की महारैली : हाजी जरीफDelhi Pollution Action Plan: 5 से 20 नवंबर तक दिल्ली-NCR में निर्माण कार्यों पर पूरी रोक, पार्किंग शुल्क होगा दोगुनाHashim Baba Gang Shooter: दिल्ली में हाशिम बाबा गैंग के शूटर शिवम से पुलिस की मुठभेड़, दोनों तरफ से चलीं 7 गोलियांAzam Khan Arrest: रामपुर जेल से रिहा होते ही आजम खान को ED ने किया गिरफ्तार, रविवार सुबह कोर्ट में होगी पेशीINDIA Bloc Rally: रामलीला मैदान में रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले CJP प्रमुख अभिजीत दीपके, चुनावी मुद्दों पर हुई चर्चाMangolpuri Factory Fire: दिल्ली की जूता फैक्ट्री में भीषण आग से चार मजदूरों की मौत, दो घायल; पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

IND vs NZ 2nd Test: दूसरे दिन मिचेल सैंटनर के आगे झुकी टीम इंडिया, 301 रन की बढ़त के साथ न्यूजीलैंड का दबदबा

3 मिनट पढ़ें
IND vs NZ 2nd Test

IND vs NZ 2nd Test: दूसरे दिन मिचेल सैंटनर के आगे झुकी टीम इंडिया, 301 रन की बढ़त के साथ न्यूजीलैंड का दबदबा

IND vs NZ 2nd Test Day 2 Report: भारत-न्यूजीलैंड पुणे टेस्ट में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने 5 विकेट के नुकसान पर 198 रन बना लिए हैं. दूसरी पारी में न्यूजीलैंड की कुल बढ़त अब 301 रन की हो गई है, जिससे कीवी टीम ने दूसरे टेस्ट मैच पर दबदबा बना लिया है. दूसरे दिन टीम इंडिया की पहली पारी महज 156 रनों पर सिमट गई थी, जिससे न्यूजीलैंड को पहली पारी में 103 रनों की बढ़त मिली थी. दूसरे दिन स्टंप्स के समय टॉम ब्लंडेल ने 30 रन और ग्लेन फिलिप्स 9 रन बनाकर खेल रहे हैं.

भारत ने दूसरे दिन एक विकेट पर 16 रन के स्कोर से अपनी पारी को आगे बढ़ाया. शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल अपना समय लेकर बेहद धीमे अंदाज में खेल रहे थे, लेकिन दोनों 30-30 रन की पारी खेलकर आउट हो गए. विराट कोहली की खराब फॉर्म जारी है, जो महज एक रन बनाकर मिचेल सैंटनर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए. रवींद्र जडेजा ने 38 रन की पारी खेली, वहीं वॉशिंग्टन सुंदर ने भी अंत में नाबाद 18 रन बनाए. इन कोशिशों के बावजूद भारतीय पारी मात्र 156 रनों पर सिमट गई.

मिचेल सैंटनर ने बरपाया कहर

भारत के लिए पहली पारी में जहां 7 विकेट चटकाए थे, वही काम न्यूजीलैंड के लिए मिचेल सैंटनर ने किया. उन्होंने विराट कोहली और सरफराज खान समेत कुल 7 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. यहां तक कि ग्लेन फिलिप्स भी भारतीय टीम पर दबाव की स्थिति में 2 विकेट चटका गए. सैंटनर ने सबसे बढ़िया विकेट विराट कोहली का लिया, जो फुलटॉस गेंद पर चकमा खा कर क्लीन बोल्ड हो गए थे.

वॉशिंगटन सुंदर फिर चमके

वॉशिंगटन सुंदर ने पहली पारी में 7 विकेट लिए थे और अब दूसरी पारी में भी उन्होंने कहर बरपाना जारी रखा है. दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक न्यूजीलैंड ने दूसरी पारी में 5 विकेट खोए हैं, जिनमें से चार सुंदर के नाम रहे हैं. वो अब तक इस मैच में 11 विकेट ले चुके हैं. यदि सुंदर तीसरे दिन एक और विकेट ले पाते हैं तो वो रविचंद्रन अश्विन के बाद ऐसे केवल दूसरे भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे, जिन्होंने टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 5 या उससे ज्यादा विकेट लिए हैं.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *