सत्य के साथ • आपके साथसोमवार, 23 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Ward Committee Meeting Delhi: वार्ड कमेटी की बैठक में गूंजे कर्दमपुरी वार्ड के जनहित के मुद्दे : मुकेश बंसलAyushman Bharat Scheme: आयुष्मान योजना का बढ़ेगा दायरा, जांच के साथ अब मरीजों को मिलेगी सर्जरी की सुविधा : रेखा रानी MCD New Rules 2026: कूड़ा फैलाने वालों पर अब लगेगा दोगुना जुर्माना हर साल 5 प्रतिशत बढ़ेगी पेनल्टी : देवेंद्र शर्माEhsaas 2026: बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में ऐतिहासिक पहल है ‘एहसास 2026’ : दीपक गाबाDelhi Railway Development: केंद्र व दिल्ली सरकार मिलकर कर रही है दिल्ली के विकास के लिए कार्य : राजकुमार बल्लनIndia Biennale 2026: इंडिया बिएनाले से अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक मानचित्र पर नई पहचान बनाएगी दिल्ली : विनोद जायसDelhi Pollution, Delhi Air Pollution, Ramesh Chandra Gupta, Rekha Gupta Government, Delhi GovernmenYuzvendra Chahal BJP: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल भाजपा में शामिल, ओबीसी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में बने विशेष आमंत्रित सदस्य

Nawab Malik Arrested: महाराष्ट्र के मंत्री, NCP नेता नवाब मलिक गिरफ्तार

2 मिनट पढ़ें
Nawab Malik Arrested: महाराष्ट्र के मंत्री, NCP नेता नवाब मलिक गिरफ्तार

Nawab Malik Arrested: महाराष्ट्र के मंत्री, NCP नेता नवाब मलिक गिरफ्तार

Advertisement

Nawab Malik Arrested: महाराष्ट्र के मंत्री, NCP नेता नवाब मलिक गिरफ्तार

महाराष्‍ट्र सरकार के मंत्री और राष्‍ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता नवाब मलिक को मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में आज हुई पूछताछ के बाद उनकी गिरफ्तारी की गई है। जानकारी के अनुसार, दाऊद इब्राहिम मनी लांड्रिंग केस में गिरफ्तारी के बाद नवाब मलिक ने कहा, ‘मुझे अरेस्‍ट किया गया है लेकिन मैं डरूंगा नहीं. हम लड़ेंगे और जीतेंगे.’ गौरतलब है कि मलिक से प्रवर्तन निदेशालय द्वारा आज पूछताछ की गई थी.

ईडी के अधिकारी सुबह करीब 6 बजे नवाब मलिक के आवास पर पहुंचे

जानकारी के अनुसार, ईडी के अधिकारी सुबह करीब 6 बजे नवाब मलिक के आवास पर पहुंचे थे जहां पर उनसे करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई. घर में पूछताछ करने के बाद करीब साढ़े सात बजे अधिकारी नवाब मलिक को अपने साथ ईडी कार्यालय ले गए, सुबह 8:30 बजे से उनसे ईडी कार्यालय में भी पूछताछ की गई थी.

Advertisement

मलिक पिछले कुछ महीनों से चर्चा में हैं

मलिक पिछले कुछ महीनों से चर्चा में हैं, जब से उन्होंने एंटी ड्रग्स एजेंसी एनसीबी के मुंबई क्षेत्र के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े के विरुद्ध निजी और सेवा से जुड़े आरोप लगाए थे. मलिक के दामाद समीर खान को गत वर्ष मादक पदार्थ के एक मामले के एक मामले में एनसीबी ने गिरफ्तार किया था.

अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों, संपत्ति की अवैध रूप से कथित खरीद-फरोख्त और हवाला लेनदेन के संबंध में ईडी ने 15 फरवरी को मुंबई में छापेमारी की थी और एक नया मामला दर्ज किया था जिसके बाद मलिक (Nawab Malik) को गिरफ्तार किया गया है

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *