सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
MCD recruitment 2026: संदीप कपूर नें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा तथा शीर्ष नेतृत्व का जताया आभारYash Maheshwari controversy: खजूरी थाने में कॉमेडियन के यश माहेश्वरी के खिलाफ शिकायत दी : प्रमोद झाDelhi traffic relief: दिल्ली की सड़कों को जाम से मिलेगी राहत विकास परियोजनाओं से बदलेगी राजधानी की तस्वीर : संजय गोयलDelhi skill development center: आधुनिक कौशल विकास केंद्र खोलेगा युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते : प्रवीण निमेषRinku Singh Wedding: रिंकू सिंह और सांसद प्रिया सरोज की शादी 4 दिसंबर को लखनऊ में, रिसेप्शन में 2,000 मेहमानTractor Sales: त्योहारी सीजन में ट्रैक्टरों की बंपर बिक्री, आंकड़ा 1 लाख के पारSilver Price Today: चांदी में जोरदार तेजी, MCX पर 6% अपर सर्किट के साथ 1.54 लाख रुपये के पारIndore Double Murder: 50 लाख रुपये के विवाद में डबल मर्डर, मुख्य आरोपी हर्ष दिल्ली से गिरफ्तार

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सचिव राहुल कश्यप पहुंचे दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग कार्यालय : गहलोत

2 मिनट पढ़ें
गहलोत

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सचिव राहुल कश्यप पहुंचे दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग कार्यालय : गहलोत

Advertisement

राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सचिव राहुल कश्यप पहुंचे दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग कार्यालय : गहलोत

नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : करोल बाग स्थित दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग में राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग,सचिव राहुल कश्यप (एनसीएसके), सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार, उक्त आयोग के अधिकारियों के साथ सफाई कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित मुद्दों और सीवर एवं सेप्टिक टैंक में हुई मृत्यु के मामलों में मुआवजे के भुगतान से संबंधित लंबित मामलों पर विचार-विमर्श करने के लिए पहुंचे।

बैठक में, एनसीएसके के सचिव ने “हाथ से सफाई करने वालों के रोजगार पर प्रतिबंध और उनका पुनर्वास अधिनियम, 2013” और उल्लेखित प्रावधानों पर विस्तार से चर्चा की और यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया कि सफाई कार्य में लगे सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए इन प्रावधानों को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।

Advertisement

सफाई कर्मचारियों को उचित उपकरण, प्रशिक्षण, बीमा सुविधा, चिकित्सा सुविधा, वर्दी आदि जैसी सुविधाएं संबंधित विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जाएं, इस पर भी चर्चा हुई। राष्ट्रीय सफाई आयोग (एनसीएसके) के सचिव, एनसीएसके के अधिकारियों और दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन संजय गहलोत, सचिव शैलेंद्र सिंह परिहार और दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग (डीसीएसके) के अधिकारियों ने नई दिल्ली के करोल बाग स्थित 100 क्वार्टर में सफाई कर्मचारियों की पड़ोसी कॉलोनी का दौरा किया और वहां रहने वाले सफाई कर्मचारियों से मुलाकात की।

उन्होंने नियमितीकरण न होना, पेंशन का भुगतान न होना, चिकित्सा सुविधा, स्वास्थ्य जांच, बीमा सुविधा, विशेष रूप से महिला कर्मचारियों के लिए शौचालय और विश्राम कक्ष आदि जैसी उनकी शिकायतों/समस्याओं पर चर्चा की। यह निर्णय लिया गया कि दिल्ली सफाई कर्मचारी आयोग राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के समन्वय से सफाई कर्मचारियों के कल्याण के लिए उपयुक्त मुद्दों पर आवश्यक कदम उठाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *