सत्य के साथ • आपके साथशुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
Guru Nanak Dev Ji Prakash Purab: गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर डॉ. गुरमीत सिंह सूरा ने वृद्धजनों के बीच मनाया सेवा पर्वYamuna river cleaning: यमुना सफाई की दिशा में सरकार के प्रयास सराहनीय : दर्शन सिंहDelhi skill development center: युवाओं और महिलाओं को रोज़गार से जोड़ने के दिल्ली सरकार के प्रयास शानदार : प्रवेश शर्माPolice Company Fardeen Khan: राम गोपाल वर्मा की फिल्म से फरदीन खान का डार्क लुक हुआ लीकRewa Gurukul Hostel Death: रीवा के गुरुकुल छात्रावास में 13 साल के छात्र की मौत, कार्डियक अरेस्ट की आशंकाJamia Show Cause Notice: कैंपस में प्रदर्शन करने वाले 12 छात्रों को जामिया ने भेजा कारण बताओ नोटिसOm Kumar Election Cancelled: नहटौर से बीजेपी विधायक ओम कुमार का निर्वाचन इलाहाबाद हाईकोर्ट ने रद्द कियाTamil Nadu Paternity Leave: पुरुष सरकारी कर्मचारियों को पहली बार 15 दिन का पितृत्व अवकाश, सीएम विजय का फैसला

नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर कुमार साहनी का निधन, 83 की उम्र में ली अंतिम सांस

2 मिनट पढ़ें
Advertisement

नेशनल अवॉर्ड विनर डायरेक्टर कुमार साहनी का निधन, 83 की उम्र में ली अंतिम सांस

इंडियन पैरलल सिनेमा के दिग्गज कुमार साहनी का कोलकाता के एक अस्पताल में कल रात निधन हो गया. यहां जानिए उनके बारे में कौन थे और कौन सी बेहतरीन फिल्में बनाई हैं.

फिल्म निर्माता कुमार साहनी का 83 साल की उम्र में निधन हो गया है. साहनी की करीबी दोस्त और अभिनेत्री मीता वशिष्ठ ने बताया कि निर्देशक का कल रात कोलकाता के एक अस्पताल में निधन हो गया.

‘वार वार वारी’, “ख्याल गाथा” और “कस्बा” में निर्देशक के साथ काम कर चुकीं वशिष्ठ ने कहा, ‘कल रात लगभग 11 बजे कोलकाता के एक अस्पताल में उम्र से जुड़े हेल्थ इश्यूज की वजह से उनका निधन हो गया. वो बीमार थे और उनकी हेल्थ भी बिगड़ रही थी. ये एक बहुत बड़ी व्यक्तिगत क्षति है.” अभिनेत्री ने कहा, ‘हम उनके परिवार के संपर्क में थे. कुमार और मैं खूब बातें करते थे और मुझे पता था कि वो बीमार हैं और अस्पताल जाते रहते हैं.”

कुमार साहनी की फिल्में

Advertisement

इंडियन पैरलल सिनेमा की बड़ी हस्ती रहे कुमार साहनी के जाने से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है. कुमार साहनी ने ‘माया दर्पण’, ‘चार अध्याय’ और ‘कस्बा’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया था.

कुमार साहनी का जन्म अविभाजित भारत में सिंध के लरकाना में साल 1940 में हुआ था. साल 1947 में भारत-पाकिस्तान बंटवारा होने के बाद साहनी का परिवार मुंबई आ गया था. साहनी के परिवार में उनकी पत्नी और दो बेटियां हैं. साहनी ने मणि कौल के साथ भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान से पढ़ाई की थी.

कुमार साहनी की फिल्म को मिल चुका है नेशनल अवॉर्ड

साहनी ने साल 1972 में हिंदी लेखक निर्मल वर्मा की शॉर्ट स्टोरी पर आधारित फिल्म ‘माया दर्पण’ से इंडस्ट्री में कदम रखा था. ये फिल्म सामंती भारत में उस महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने प्रेमी और अपने पिता के सम्मान की रक्षा करती है. इस फिल्म ने हिंदी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार भी जीता था.

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *