सत्य के साथ • आपके साथगुरुवार, 5 नवंबर 2026
ADVERTISEMENTविज्ञापन के लिए संपर्क करेंCPN NEWS • YOUR BRAND HERE
ताज़ा खबर
1984 Sikh Riots: 84 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुआ विचार-विमर्श : निर्मल जैनFood Adulteration: मुख्यमंत्री का खुद मौके पर पहुंचना बताता है कि जनता की सेहत को लेकर कितनी गंभीर है सरकार : प्रवीण निमेषChhath Puja 2026: छठ पर्व पर साफ यमुना में स्नान करेंगे श्रद्धालु : दर्शन सिंहYamuna River Safari: यमुना क्रूज सफारी से दिल्ली-एनसीआर में पर्यटन को मिलेगा नया आयाम : डॉ. यूके चौधरीDelhi Traffic Jam: दिवाली से पहले साउथ एक्स रिंग रोड पर कई किलोमीटर लंबा जाम, विकास मार्ग पर पैदल मार्च के चलते आज ट्रैफिक डायवर्जनParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड में पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी के बीच समझौता, पत्नी को 2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी, 6 नवंबर को होगा पोस्टमार्टमSharad Pawar Health Update: शरद पवार फिर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती, पीएम मोदी ने फोन कर पूछा हालचाल, बोले- आप आराम करिए, हम और सुप्रिया देश संभालेंगेSchool Child Death: मयूर विहार के निजी स्कूल में तीसरी कक्षा की बच्ची की अचानक मौत, CPR ट्रेनिंग और आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

Nasrallah Death: हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह की डेड बॉडी बरामद! शरीर पर चोट के निशान नहीं, फिर कैसे हुई मौत?

2 मिनट पढ़ें
Nasrallah Death

Nasrallah Death: हिजबुल्लाह चीफ नसरल्लाह की डेड बॉडी बरामद! शरीर पर चोट के निशान नहीं, फिर कैसे हुई मौत?

Nasrallah Dead Body Recovered: बीते शुक्रवार (27 सितंबर) को इजरायल के हवाई हमले में मारे गए हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरुल्लाह का शव बरामद कर लिया गया है. सुरक्षा और मेडिलकल टीम ने शव को हमले वाली जगह से ही बरामद किया है. वहीं, इजरायल लगातार हिजबुल्लाह पर हमले कर रहा है और रविवार (29 सितंबर) को लेबनान से सटी सीमा पर टैंक तैनात किए हैं.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, हिजबुल्लाह नेता का शव ‘सही सलामत’ बरामद हुआ है. दो सूत्रों ने रॉयटर्स को बताया कि हिजबुल्लाह नेता हसन नसरल्लाह का शव बरामद कर लिया गया है. एक मेडिकल सोर्स और एक सिक्योरिटी सोर्स ने कहा कि बेरूत के दक्षिणी उपनगरों पर इजरायली हवाई हमले वाली जगह पर उसका शव सही सलामत मिला.

कैसे हुई नसरल्लाह की मौत?

सूत्रों ने कहा कि उसके शरीर पर कोई सीधा घाव नहीं था और ऐसा लग रहा है कि मौत का कारण तेज धमाके से हुए ट्रॉमा रहा होगा. उधर, इजरायल ने कहा कि हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमले जारी हैं. एक नए अपडेट में, इजरायली सेना ने कहा कि उसने पिछले कुछ घंटों के दौरान लेबनान में हिजबुल्लाह के कई ठिकानों पर हमला किया है. सेना का कहना है कि हमलों का उद्देश्य हिजबुल्लाह के रॉकेट लॉन्चर और हथियार गोदामों को तबाह करना था.

महीनों की मेहनत के बाद इजरायल की मिली सफलता

महीनों की योजना और कई खुफिया सूचनाओं के बाद, इजरायल ने एक अंडरग्राउंड बंकर पर सटीक हमला किया, जहां नसरल्लाह और कई अन्य हिजबुल्लाह नेता बैठक कर रहे थे. यह बंकर दक्षिण बेरूत की एक व्यस्त सड़क से 60 फीट नीचे स्थित था.

पिछले कुछ हफ्तों में इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने लेबनान के अंदर अपने हमले तेज कर दिए हैं. प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का दावा है कि इन हमलों का उद्देश्य आतंकवादी ग्रुप हिजबुल्लाह को तबाह करना है जो कथित तौर पर इजरायल में नागरिकों पर हमला करने की योजना बना रहा है

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया?

आपकी राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *