
नरेंद्र मोदी बनेंगे तीसरी बार प्रधानमन्त्री : मनोज तिवारी
नई दिल्ली ( सी.पी.एन.न्यूज़ ) : भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनावों में पिछली बार से भी अधिक सीटें जीतेगी और नरेंद्र मोदी फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे | उक्त विचार उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी नें व्यक्त किये | मनोज तिवारी दुर्गापुरी चौक पर नवीन शाहदरा जिला भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी के पदभार संभालने के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे |
जिसमें सांसद मनोज तिवारी के अलावा सतीश गर्ग सत्यनारायण गौतम उत्तर प्रदेश के विधायक नंदकिशोर गुर्जर अजीत पाल त्यागी पूर्व जिला अध्यक्ष प्रवेश शर्मा ,डॉ.अनिल गुप्ता,मास्टर विनोद ,निगम पार्षद मुकेश बंसल ,रीना महेश्वरी ,मनीषा आशीष पुनिया,चन्द्र प्रकाश शर्मा,रितेश सूजी,अरुणभाटी,शिमला देवी ,पुनीत शर्मा ,नव नियुक्त सचिव किशन शर्मा ,जिला प्रवक्ता तारा चंद उपाध्याय ,मुकेश महेश्वरी सहित जिला ,मंडल पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा नेता मौजूद थे |
सांसद मनोज तिवारी ने कार्यवाहक जिला अध्यक्ष से जिला अध्यक्ष बने मनोज त्यागी और पहली बार महिला अध्यक्ष के रूप में नियुक्त पूनम चौहान को सफल दायित्व निर्वहन की कामना एवं नियुक्ति की बधाई दी और आशा व्यक्त की कि दोनों ऊर्जावान जिला अध्यक्ष संगठन को नई ऊंचाइयां प्रदान करेंगे |उन्होंने कहा कि संगठन की प्रक्रिया सतत चलती है और संवैधानिक व्यवस्था है कि यह समय के बाद नई नियुक्ति होती है और अनुभवी कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूती प्रदान करने का मौका मिलता है |

